Home » उत्तर प्रदेश » रामपुर में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को बनाया लोहे का ढेर, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

रामपुर में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को बनाया लोहे का ढेर, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Rampur News

Rampur News: दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 पर रविवार की शाम एक ऐसी हृदयविदारक घटना घटी, जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी। एक अनियंत्रित ट्रक और बोलेरो की टक्कर ने न केवल एक परिवार का चिराग बुझा दिया बल्कि यातायात सुरक्षा के दावों पर भी गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। लकड़ी के बुरादे से लदा ट्रक जब बोलेरो पर पलटा तो गाड़ी कागज की तरह पिचक गई और ड्राइवर को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

​कैसे हुआ भीषण हादसा? 

​घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की है। गूजर टोला निवासी फिराक जो बिजली विभाग के एसडीओ की बोलेरो चलाता था ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पहाड़ी गेट चौराहे के पास फिरासत ने जैसे ही हाईवे के कट से गाड़ी मोड़ने की कोशिश की पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ​ट्रक ड्राइवर ने बोलेरो को बचाने की कोशिश में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा दी, जिससे संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते लकड़ी के बुरादे से लदा भारी-भरकम ट्रक बोलेरो के ऊपर जा गिरा।

Rampur News: ​मलबे में तब्दील हुई गाड़ी

​हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पूरी तरह चकनाचूर हो गई। ट्रक के भारी वजन के नीचे दबने से ड्राइवर फिरासत का शरीर पूरी तरह कुचल गया। रेस्क्यू टीम के मुताबिक उसका सिर चपटा हो गया था और शरीर की हड्डियां कई टुकड़ों में टूट चुकी थीं। ट्रक के नीचे दबी बोलेरो को निकालने और उसमें फंसे शव को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा।

​3 घंटे का महा-रेस्क्यू ऑपरेशन

​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गंज कोतवाली सिविल लाइंस और नगर कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तत्काल 4 क्रेन और 2 बुलडोजर मंगाकर रेस्क्यू शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पहले ट्रक से बुरादा हटाया गया, फिर ट्रक को सीधा कर बोलेरो को बाहर निकाला गया। इस दौरान हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। ​प्रशासन की कार्रवाई और स्थिति हादसे के बाद घायल ट्रक चालक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह वहां से चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। मामले में ​एसपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बोलेरो चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

ये भी पढ़े… अलीपुरद्वार में जूना अखाड़े के महंत की हत्या से आक्रोश, CBI जांच की मांग, ममता सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में संत