ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » बंगाल में बदलाव तय, ममता सरकार जाएगी, भाजपा बनेगी विकल्प: दानिश आजाद अंसारी

बंगाल में बदलाव तय, ममता सरकार जाएगी, भाजपा बनेगी विकल्प: दानिश आजाद अंसारी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ममता बनर्जी सरकार की विदाई तय कर चुकी है।

UP NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ममता बनर्जी सरकार की विदाई तय कर चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल में इस बार राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी को शासन की जिम्मेदारी सौंपेगी।

विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर ममता सरकार विफल

बलिया में मीडिया से बातचीत में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ममता सरकार के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में विकास की रफ्तार ठप पड़ी है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है और महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हुई हैं और राज्य में अवैध घुसपैठ लगातार बढ़ रही है।

UP NEWS: बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है

दानिश अंसारी ने कहा कि बंगाल की जनता अब मौजूदा हालात से परेशान है और एक मजबूत, राष्ट्रवादी सरकार चाहती है, जो विकास, सुरक्षा और सुशासन को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो बंगाल को स्थिरता, विकास और सम्मान दे सकती है।

नए साल पर विवादित बयानों से बचने की सलाह

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि नए साल को लेकर नकारात्मक टिप्पणियों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में लोग अलग-अलग तरीकों से खुशी मनाते हैं और सभी धर्मों व समुदायों को मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

UP NEWS: एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करेगी

एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। विपक्ष और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इसका विरोध लोकतंत्र के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। यदि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराए जाएं, तो लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अंत में कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है और जनता अब निर्णायक बदलाव के मूड में है, जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में साफ दिखाई देगा।

ये भी पढ़े… अमित शाह का दावा: 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, घुसपैठ रोकने को बनेगा नेशनल ग्रिड 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल