West bengal: मुस्लिम समुदाय के पवित्र धर्मग्रंथ क़ुरान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हरिणघाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक असीम सरकार के खिलाफ तुफानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत ऑल बंगाल इमाम-मुअज्जिन एसोसिएशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से की गई है।
विरोध सभा के दौरान दिया बयान
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आयोजित एक विरोध सभा के दौरान हरिणघाटा के भाजपा विधायक और कवियाल असीम सरकार ने मीडिया के सामने क़ुरान को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं। इसके बाद इमामों के एक वर्ग ने विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
West bengal: इमामों का विरोध प्रदर्शन
इतना ही नहीं, उन्होंने असीम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। आरोप है कि भाजपा विधायक धर्मग्रंथ को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।
थाने में औपचारिक शिकायत
West bengal: बुधवार को इसी आरोप के तहत ऑल बंगाल इमाम-मुअज्जिन एसोसिएशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तुफानगंज थाने में विधायक असीम सरकार के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में नकली घी–नमक का बड़ा रैकेट बेनकाब, 4 गिरफ्तार







