Buisness news: नए साल से ठीक पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है, जिसका सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। आईजीएल ने जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2025 से दिल्ली और एनसीआर में डोमेस्टिक पीएनजी की कीमतों में ₹0.70 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की कमी की जा रही है। यह फैसला नए साल की पूर्व संध्या पर लिया गया है।
इन शहरों में क्या होंगी नई पीएनजी कीमतें
ताजा कटौती के बाद दिल्ली में पीएनजी की कीमत घटकर ₹47.89 प्रति SCM हो गई है। वहीं गुरुग्राम में अब उपभोक्ताओं को ₹46.70 प्रति SCM की दर से गैस मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की नई कीमत ₹47.76 प्रति SCM तय की गई है। आईजीएल ने बयान जारी कर कहा कि 2026 में कदम रखते हुए कंपनी स्वच्छ ऊर्जा को आम लोगों के लिए और ज्यादा सुलभ व किफायती बनाने के अपने संकल्प पर कायम है।
Buisness news: करोड़ों उपभोक्ताओं को सीधा फायदा
कटौती से पहले दिल्ली में पीएनजी की कीमत ₹48.59 प्रति SCM और गुरुग्राम में ₹47.40 प्रति SCM थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह ₹48.45 प्रति SCM थी। नई दरों से दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों परिवारों को राहत मिलेगी, जो रोजमर्रा के खाना पकाने के लिए पीएनजी का इस्तेमाल करते हैं।
1 जनवरी को जारी होंगी LPG सिलेंडर की नई दरें
Buisness news: पीएनजी के साथ-साथ देश की सरकारी तेल कंपनियां 1 जनवरी 2026 को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें भी जारी करेंगी। 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के उपभोक्ता लंबे समय से कीमतों में राहत का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में नए साल पर नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: जमुई सांसद अरुण भारती के ‘लापता’ पोस्टरों से मचा सियासी बवाल






