Breaking News
Home » बिज़नेस » 1 जनवरी 2026 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपये की बढ़त, नए साल पर महंगाई का झटका

1 जनवरी 2026 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपये की बढ़त, नए साल पर महंगाई का झटका

नए साल पर महंगाई का झटका

LPG Price 2026: नववर्ष की शुरुआत के साथ है लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा, 2026 आते ही आम लोगों के लिए महंगाई की खबर को भी साथ लेकर आया है। साल के पहले ही दिन 1 जनवरी 2026 से सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बदलाव किया गया है। बता दें, गैस कैलेंडर की कीमतों के इस बदलाव के चलते कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की कीमत बढ़ा दी गई है। वही इसमें राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में किसी भी तरह का इजाफा नहीं किया गया है।

111 रुपये तक बढ़े कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम

तेल विपणन कंपनियों द्वारा नए साल के पहले ही दिन कॉमर्शियल एलपीजी गैस कैलेंडर में करीब 111 रुपये यानि के लगभग 7 प्रतिशत के आसपास की बढ़ोतरी हुई है। वही इसी के साथ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1,691.50 रुपये में मिलने वाला है, जो जून 2025 के बाद से अब तक सबसे अधिक माना जा रहा है।

LPG Price 2026: नए साल पर महंगाई का झटका
नए साल पर महंगाई का झटका

वही साल 2025 के आखरी महीने में इस कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत की बात करें तो यह 1,580.50 रुपये थी। इससे पूर्व दिसंबर 2025 में गैस कैलेंडर की कीमत करीब 10 रुपये कम हुई थी और नवंबर में 5 रुपये की कमी हुई थी। जिसके बाद नए साल में इस बढ़ती कीमत ने कारोबारियों की चिंता को बढ़ा दिया है।

LPG Price 2026: खाने-पीने की लागत बढ़ने की आशंका

बता दे कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक जगहों पर किया जाता है। ऐसे में इसकी कीमतों के बढ़ने से खाने-पीने के कारोबार की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आम ग्राहकों पर भी पड़ने की संभावना है। तेल कंपनियों ने साफ किया है कि देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है।