Home » Uncategorized » Mithun Rally: कूचबिहार में मिथुन चक्रवर्ती की सभा पर सियासी घमासान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Mithun Rally: कूचबिहार में मिथुन चक्रवर्ती की सभा पर सियासी घमासान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कूचबिहार में राजनीति गरमाई

Mithun Rally Controversy: कूचबिहार में भाजपा के केंद्रीय नेता मिथुन चक्रवर्ती की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा जनसभा की अनुमति न दिए जाने पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। गुरुवार को भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

Mithun Rally Controversy: कूचबिहार में राजनीति गरमाई
कूचबिहार में राजनीति गरमाई

जनसभा की अनुमति को लेकर भाजपा का विरोध

भाजपा नेताओं का कहना है कि कूचबिहार की पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही है और वह तृणमूल कांग्रेस के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने पुलिस को तृणमूल कांग्रेस की “दलदास” बताते हुए प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए। इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अभिजीत बर्मन, विधायक सुकुमार राय, निखिल रंजन दे, मालती राभा, सुषील बर्मन समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

Mithun Rally Controversy: कूचबिहार में राजनीति गरमाई
कूचबिहार में राजनीति गरमाई

Mithun Rally Controversy: पुलिस प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

भाजपा ने बताया कि 2 तारीख को कूचबिहार शहर के पुराना पोस्ट ऑफिस पाड़ा मैदान में मिथुन चक्रवर्ती की जनसभा प्रस्तावित थी। पार्टी का दावा है कि सभा की पूरी जानकारी पहले ही पुलिस प्रशासन को दे दी गई थी, इसके बावजूद अनुमति नहीं दी गई।

अंत में भाजपा को हाईकोर्ट का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद जनसभा की अनुमति मिली। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन तृणमूल कांग्रेस के निर्देश पर काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस को राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए।

Report By: Pijush