Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में अजीब चोरी का खुलासा, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में अजीब चोरी का खुलासा, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mp news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी हरकतों ने सभी को हैरान कर दिया। आरोपी घरों में चोरी के लिए घुसता था, लेकिन कीमती सामान के बजाय महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपेश अंकित के रूप में हुई है।

बालकनी से घुसा, पहचान पत्र छोड़कर भागा

मंगलवार रात दीपेश एक डेयरी संचालक के घर में बालकनी के रास्ते दाखिल हुआ। इसी दौरान उसका श्रमिक कार्ड वहीं गिर गया। घर के लोगों को आहट हुई तो वह मौके से फरार हो गया, लेकिन पहचान पत्र छूट गया। इसी कार्ड के आधार पर पुलिस बुधवार दोपहर आरोपी तक पहुंच गई।

Mp news: कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग

जब पुलिस दीपेश के घर पहुंची, तो वह अपने कमरे में चोरी किए गए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहनकर सो रहा था। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान अलग-अलग घरों से चुराए गए कई कपड़े बरामद किए गए।

Mp news: मानसिक स्थिति पर सवाल, मेडिकल जांच जारी

कोलार थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ में आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं पाई गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला ‘फेटिशिज्म’ से जुड़ा हो सकता है, जो एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या मानी जाती है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

लोक-लाज के डर से नहीं हुई थीं शिकायतें

Mp news: अमरनाथ कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं हो रही थीं, लेकिन सामाजिक झिझक के कारण किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस अब इलाके में सतर्कता बढ़ाने की बात कह रही है।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को मिली 100 नई बसों की सौगात, पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को राहत