ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » मुस्तफिजुर विवाद के बाद बड़ा फैसला, भारत में नहीं खेलेगी बांग्लादेश की टीम, खेल मंत्री ने दी जानकारी

मुस्तफिजुर विवाद के बाद बड़ा फैसला, भारत में नहीं खेलेगी बांग्लादेश की टीम, खेल मंत्री ने दी जानकारी

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश की टीम ने भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया है। बोर्ड ने ICC से अपने मैच श्रीलंका में कराने का आग्रह किया है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी होना बाकी है। इस फैसले से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
MustafizurRahman:

MustafizurRahman: बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगी। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, (BCB) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI के निर्देश पर आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद BCB ने यह रुख अपनाया है। BCB ने (ICC) से आग्रह किया है कि उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर, विवाद की जड़ बना फैसला 

3 जनवरी को शारुख खान की Kolkata Knight राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया था। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा की घटनाओं के बीच उन्हें टीम से हटाने की मांग तेज हुई थी। इसके बाद BCCI ने KKR को मुस्तफिजुर को बाहर करने का निर्देश दिया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है और फ्रेंचाइजी को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति दी जाएगी।

MustafizurRahman: भारत में तय थे बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से होना है। बांग्लादेश के ग्रुप स्टेज के सभी चार मुकाबले भारत में शेड्यूल हैं। इनमें से तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और एक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। शेड्यूल बदलना ICC के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि सभी टीमों के टिकट और लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं पहले से तय हैं।

MustafizurRahman: मजबूत टीमों के बीच फंसा बांग्लादेश 

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें चार ग्रुप में बंटी हैं। हर टीम चार लीग मैच खेलेगी, जिसके बाद टॉप-2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। बांग्लादेश का ग्रुप सबसे कठिन माना जा रहा है, क्योंकि इसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमें शामिल हैं। इन सभी टीमों को वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का अनुभव है, जबकि बांग्लादेश अब तक किसी वर्ल्ड कप फाइनल में नहीं पहुंच सका है।

टूर्नामेंट शेड्यूल पर संकट के बादल

ग्रुप स्टेज 7 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा, जिसमें रोजाना तीन मुकाबले होंगे। 21 फरवरी से सुपर-8 चरण की शुरुआत होगी। अब सबकी नजर ICC के फैसले पर टिकी है कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएंगे या नहीं, क्योंकि इस फैसले का असर पूरे टूर्नामेंट के शेड्यूल पर पड़ सकता है।

यह भी पढे़ : मुस्तफिजुर विवाद के बाद BCB का बड़ा फैसला, टी-20 वर्ल्ड कप में सुरक्षा चिंता, ICC को पत्र भेजने की तैयारी की

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल