Delhi news: दिल्ली के मशहूर ली मेरिडियन होटल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। होटल की 12वीं मंज़िल से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Delhi news: क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम को कॉल मिली कि एक व्यक्ति ने होटल की 12वीं मंज़िल से छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान परविंदर सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह क्रिसमस के दौरान ली मेरिडियन होटल में ठहरा था। सोमवार दोपहर वह होटल के अंदर गया, लिफ्ट से ऊपर पहुंचा और 12वीं मंज़िल से कूद गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
दिल्ली में हाल के आत्महत्या के मामले
Delhi news: गौरतलब है कि नवंबर 2025 में भी दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर एक छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ता था और राजेंद्र नगर इलाके का निवासी था। छात्र के पिता ने आरोप लगाया था कि स्कूल के कुछ शिक्षकों द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाए जाने के कारण उनका बेटा अवसाद में चला गया था। परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि छात्र ने अपने स्कूल बैग में एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने परिवार से माफी मांगते हुए शिक्षकों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। नोट में छात्र ने अपनी आखिरी इच्छा के तौर पर अंग दान की बात भी लिखी थी।
यह भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, हैदराबाद के 81 साल के बुजुर्ग से 7.12 करोड़ की ठगी






