ख़बर का असर

Home » बिहार » Bihar Cold Day: बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, पटना समेत कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति

Bihar Cold Day: बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, पटना समेत कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति

बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। पटना समेत कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे के बने रहने की चेतावनी दी है।
Bihar Cold Day:

Bihar Cold Day: बिहार के दक्षिण-पश्चिम और उत्तरी हिस्सों में ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तेज पछुआ हवा के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पटना समेत कई जिलों में दिनभर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर न होने के कारण ठंड का असर पूरे दिन महसूस किया गया।

तापमान में गिरावट, दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 13.4 से 20.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस छपरा में रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम दृश्यता भी काफी कम रही और वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में दृश्यता महज 50 मीटर तक सिमट गई।

Bihar Cold Day: स्कूलों पर पड़ा ठंड का असर…

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। इधर, मुजफ्फरपुर में अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक की पढ़ाई 7 जनवरी तक बंद रहेगी, जबकि इससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी।

ये भी पढ़ें…असम के मुख्यमंत्री पर इमरान मसूद का वार, सीमा सुरक्षित नहीं रख सकते तो दो इस्तीफा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल