ख़बर का असर

Home » जॉब - एजुकेशन » JEE Main 2026 सेशन 1: छात्रों की सिटी स्लिप जल्द होगी उपलब्ध, जानें डाउनलोड तरीका

JEE Main 2026 सेशन 1: छात्रों की सिटी स्लिप जल्द होगी उपलब्ध, जानें डाउनलोड तरीका

JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी होने वाली है। परीक्षा तिथि, शिफ्ट और नेगेटिव मार्किंग की पूरी जानकारी यहां है।
जेईई मेन 2026

JEE Main 2026: जेईई मेंस 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए जिन्होंने आवेदन किया है, वे सभी अपनी एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यह स्लिप जल्द ही जारी की जा सकती है। आप इसे उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर छात्रों में उत्सुकता

यह परीक्षा 21 जनवरी 2026 से लेकर 30 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं कि आप JEE Main 2026 सेशन 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद होम पेज पर सिटी स्लिप से जुड़ी लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए विवरण को भरें, जिसके बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करके इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
JEE Main 2026: जेईई मेन 2026
जेईई मेन 2026

JEE Main 2026: अंकन योजना और नेगेटिव मार्किंग

JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस परीक्षा की अंकन योजना को समझ सकते हैं:

  • इस परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

  • सही उत्तर देने पर 4 अंक मिलेंगे।

  • यदि किसी प्रश्न को छोड़ दिया गया तो कोई अंक नहीं मिलेगा और न ही अंक काटे जाएंगे।

परीक्षा की तिथि और शिफ्ट

यह परीक्षा 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल