Breaking News
Home » राष्ट्रीय » Dog Controversy: शिक्षकों से कुत्तों की गिनती के आरोप पर विधानसभा सख्त

Dog Controversy: शिक्षकों से कुत्तों की गिनती के आरोप पर विधानसभा सख्त

Dog Controversy

Dog Controversy: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से आवारा कुत्तों की गिनती कराने के आरोपों पर बड़ा कदम उठाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

स्थायी समिति करेगी पूरे मामले की जांच

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि भाजपा विधायक अजय महावर की शिकायत पर उन्होंने संज्ञान लिया है। शिकायत में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, विधायक संजीव झा सहित अन्य नेताओं ने दिल्ली सरकार पर झूठा आरोप लगाया, जबकि सरकार पहले ही ऐसे किसी आदेश से इनकार कर चुकी है। स्पीकर ने मामले को शिक्षा विभाग की स्थायी समिति को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Dog Controversy: भाजपा ने मांगी केजरीवाल से माफी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए मांग की कि वे शिक्षकों से कुत्ते गिनवाने के आरोप को वापस लें और सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर सार्वजनिक माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे में पोस्ट न हटाने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

मामले को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और केजरीवाल के बयान की कड़ी आलोचना की। वहीं, आम आदमी पार्टी ने वायु प्रदूषण को लेकर सरकार पर हमला जारी रखा। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने भी केजरीवाल के दावों को भ्रामक बताते हुए कहा था कि शिक्षकों को कुत्तों की गिनती का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें…पश्चिम बंगाल: संदेशखाली में पुलिस पर हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार