ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » दक्षिण दिनाजपुर दौरे पर सांसद अभिषेक बनर्जी, प्रवासी मजदूरों से की मुलाकात

दक्षिण दिनाजपुर दौरे पर सांसद अभिषेक बनर्जी, प्रवासी मजदूरों से की मुलाकात

बालुरघाट दौरे पर पहुंचे सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रवासी मजदूरों से मुलाकात कर उन्हें आवास और स्थानीय रोजगार का भरोसा दिलाया।
Bengal News:

Bengal News: दक्षिण दिनाजपुर। तृणमूल कांग्रेस के सेकेंड इन कमांड और सांसद अभिषेक बनर्जी बुधवार दोपहर बालुरघाट दौरे पर पहुंचे। दोपहर दो बजे के बाद उनका हेलिकॉप्टर बालुरघाट एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने कुमरगंज में मृतक ओछमान मंडल के परिवार से फोन पर बातचीत कर संवेदना जताई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रवासी मजदूरों के घर पहुंचे अभिषेक बनर्जी

इसके बाद अभिषेक बनर्जी सीधे तपन विधानसभा क्षेत्र के पतिराम थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रवासी मजदूर असित सरकार के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान गंगारामपुर के प्रवासी मजदूर गौतम बर्मन भी मौके पर मौजूद थे। अभिषेक बनर्जी ने दोनों प्रवासी मजदूरों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि तृणमूल कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उनके जीवन को सुरक्षित व स्थिर बनाने के लिए कदम उठा रही है।

Bengal News:

Bengal News: आवास और रोजगार को लेकर की बड़ी घोषणा

अभिषेक बनर्जी ने बताया कि गौतम बर्मन को पहले ही सरकारी आवास योजना के तहत घर देने का फैसला लिया जा चुका है। यह आवास दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि असित सरकार और गौतम बर्मन को अब रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर ही उनके लिए काम की व्यवस्था करेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता सुकांत मजूमदार पर कटाक्ष भी किया।

इस मौके पर राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिप्लब मित्र, जिला तृणमूल अध्यक्ष सुभाष भौवाल, विधायक तोरेफ हुसैन मंडल और रेखा राय, जिला युवा तृणमूल अध्यक्ष अंबरिश सरकार सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। पतिराम से अभिषेक बनर्जी सीधे एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से इटाहार के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें…कांकसा-बीरभूम सीमा पर अस्थायी पुल को लेकर विवाद, सड़क जाम से जनजीवन प्रभावित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल