Breaking News
Home » धर्म » लोहड़ी 2026: अग्नि, आस्था और खुशहाली का महापर्व, लोहड़ी के पर्व की तिथि, शुभ मुहूर्त और परंपराओं की पूरी जानकारी

लोहड़ी 2026: अग्नि, आस्था और खुशहाली का महापर्व, लोहड़ी के पर्व की तिथि, शुभ मुहूर्त और परंपराओं की पूरी जानकारी

जानिए कब है लोहड़ी और क्यों है खास

Lohri Festival 2026: जनवरी के महीने में कई सारे पर्व मनाया जाते हैं। मकर संक्रांति, माघ मेला, गुप्त नवरात्रि, लोहड़ी के त्यौहारों से साल की शुरुआत होती है। पूरे देश में लोहड़ी बड़े ही धूमधाम और जोरो शोरों से मनाया जाता है। खासतौर से इस दिन पंजाब और हरियाणा में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाए जाने वाले स्पर्म में अग्नि जलाकर पूरा परिवार सुख समृद्धि की कामना करता है चलिए अब जानते हैं कि साल लोहड़ी का पर्व कब मनाया जाने वाला है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।

Lohri Festival 2026: जानिए कब है लोहड़ी और क्यों है खास
जानिए कब है लोहड़ी और क्यों है खास

शुभ मुहूर्त और अग्नि पूजन का समय

यह पर हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है यानी कि इस वर्ष 13 जनवरी 2026 को मंगलवार के दिन पूरा देश लोहड़ी का उत्सव मानने वाला है। ज्योतिषियों की माने तो प्रदोष काल के समय अग्नि को प्रज्वलित करना इस दिन सबसे उत्तम माना जाता है। 13 जनवरी को सूर्योदय का समय 5:44 बजे का है और लोहड़ी और अग्नि पूजन के लिए सूर्यास्त होने से 2 घंटे पहले का समय शुभ बताया गया है।

Lohri Festival 2026: धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

सिख समुदाय के लिए लोहड़ी का पर्व बहुत महत्व रखता है यह त्यौहार फसल की कटाई से संबंधित है। मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति से एक दिन पूर्ण सूर्य के उत्तरायण होने की खुशी में भी यह पूर्व मनाते है। इस दिन शाम के वक्त या सूर्यास्त होने से पूर्व अग्नि जलाई जाती है। साथ ही सभी रिश्तेदार और पड़ोसी इकट्ठा होते हैं। इसके बाद इस अग्नि की मिल कर सभी परिक्रमा करते है और इसमें रेवड़ी, मूंगफली, मक्का, नए गेहूं और जौ बालियां डालते है। अग्नि के सामने सभी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नाच गाकर उत्सव मनाते हैं।

Lohri Festival 2026: जानिए कब है लोहड़ी और क्यों है खास
जानिए कब है लोहड़ी और क्यों है खास

बता दे, लोहड़ी का त्यौहार मनाकर भगवान को अच्छी फसल देने के लिए आभार किया जाता हैं। साथ ही इसी दिन के साथ रात भी छोटी होना प्रारंभ हो जाती है और बड़े दिनों का आगाज होता हैं। सभी लोग इस दिन पूरे साल सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते है।