ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Cold Wave Alert: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, तेज हवा और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने चेतावनी दी

Cold Wave Alert: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, तेज हवा और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने चेतावनी दी

उत्तर भारत सहित कई राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और समुद्र किनारे मछुआरों को दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Cold Wave Alert India: पूरे देश में ठंड का कहर अब भी जारी है। खासकर उत्तर भारत में ठंड बढ़ती जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में शीत लहर चल रही है। चलिए जानते है देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम के हाल।

तमिलनाडु, केरल और अंडमान में बारिश व तेज हवा

8 जनवरी, गुरुवार के दिन देश के कुल 3 राज्यों तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार में बारिश होने की चेतावनी दी गई है। यही नहीं इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी अनुमान लगाए जा रहे है, इसीलिए मौसम विभाग द्वारा भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। समुद्र किनारों से भी मछुआरों को दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Cold Wave Alert India: देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

गुरुवार के दिन भी राजधानी दिल्ली में ठंड का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। हरियाणा के पानीपत, गुरुग्राम और सोनीपत क्षेत्र में ठंडी हवा का कहर होगा।

Cold Wave Alert India: उत्तर प्रदेश में 15 जिलों में ठंड बढ़ी

उत्तर प्रदेश की बात करे तो कुल 15 से अधिक जिलों में ठंड का प्रकोप रहने वाला है। खासतौर से प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, अमेठी, टुंडला, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में सरर्द हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। कई राज्यों में कोहरा भी छाया रहने वाला है। मौसम विभाग की बताई जानकारी के मुताबिक गुरुवार के दिन लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान है।

Cold Wave Alert India: देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

बिहार में घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

वही बिहार के 13 जिलों में घना कोहरा रहना के अनुमान है। बक्सर, भोजपुर, पटना, सिवान, गया, जहानाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और मधुबनी जिले में कोहरे को लेकर चेतावनी भी दी गई है। इसी के साथ मौसम विभाग द्वारा दूसरे राज्यों जैसे किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जिले में शीतलहर का अलर्ट दिया गया है। बता दे गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

झारखंड में गुरुवार के दिन कई राज्यों जैसे रांची, कोडरमा, जमशेदपुर, पलामू, गुमला, बोकारो और हजारीबाग में शीतलहर चलने के अनुमान है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा रह सकता है। 8 जानवर को यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।

गुरुवार के दिन पंजाब में भी ठंड का प्रकोप रहने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में जैसे बरनाला, फिरोजपुर, अमृतसर, बठिंडा, पटियाला, जालंधर और गुरदासपुर में ठंडी हवाओं का सिलसिला रहेगा।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण ठंड का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में भी 8 जनवरी के दिन कई शहरों जैसे उदयपुर, सीकर , चूरू, जोधपुर, श्रीगंगानगर, भरतपुर, जयपुर, अलवर समेत कई शहरों में शीतलहर देखने को मिल सकती है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुबह के समय में  6 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है।

Cold Wave Alert India: देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

इसके बाद मध्य प्रदेश की बात करे तो मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भीषण ठंड होने के अनुमान है। इसमें राजगढ़, दतिया, शहडोल, उमरिया, खजुराहो, उज्जै के साथ कई जिलों में शीतलहर चल सकती है। राजधानी भोपाल में सुबह के समय तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Cold Wave Alert India: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और अत्यधिक ठंड

उत्तराखंड में ऊपरी हिस्से में बर्फबारी का अनुमान है। मोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्र प्रयाग में भीषण ठंड हो सकती है। देहरादून की बात करें तो यहां पर अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Cold Wave Alert India: देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
देशभर में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। राजधानी शिमला में अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है। मनाली की बात करें तो यह पर गुरुवार को अधिकतम -2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल