ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » अस्पताल के पीछे बागान से महिला का शव बरामद, तीन साल का बेटा गंभीर हालत में मिला

अस्पताल के पीछे बागान से महिला का शव बरामद, तीन साल का बेटा गंभीर हालत में मिला

तारापुर अस्पताल के पीछे महिला का शव मिलने से जिले में दहशत फैल गई है। तारापुर अस्पताल के पीछे बागान से एक महिला का अर्धनग्न रक्तरंजित शव बरामद हुआ, जबकि पास में उसका घायल मासूम बेटा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खून से सना शव और घायल बच्चा

Murshidabad Murder: मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई। तारापुर अस्पताल के पीछे स्थित बागान में एक महिला का अर्धनग्न और खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के शव से थोड़ी ही दूरी पर उसका लगभग तीन साल का बेटा घायल अवस्था में मिला।

महिला के पास ही घायल अवस्था में मिला मासूम बेटा

सुबह के समय जब स्थानीय लोग बागान की ओर गए, तो उनकी नजर सबसे पहले महिला के शव पर पड़ी। महिला की हालत देखकर लोग घबरा गए। पास ही उसका मासूम बेटा भी जख्मी हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद तुरंत समसेरगंज थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।

Murshidabad Murder: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महिला का शव अर्धनग्न और रक्तरंजित हालत में मिला है, जिससे किसी गंभीर अपराध की आशंका जताई जा रही है। वहीं घायल बच्चे को पुलिस ने महिला के पास से बरामद कर इलाज के लिए अनूपनगर ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल महिला की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से छानबीन की जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में भय और सनसनी का माहौल बना हुआ है। महिला का शव और उसके घायल बेटे की बरामदगी से स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल