Home » अंतर्राष्ट्रीय » Iran Protest: आखिर कब तक चलेगी ईरान की तानाशाही? 28 दिसंबर से 13 दिन तक सड़कों पर जनता, इंटरनेट बंद

Iran Protest: आखिर कब तक चलेगी ईरान की तानाशाही? 28 दिसंबर से 13 दिन तक सड़कों पर जनता, इंटरनेट बंद

ईरान में 13 दिन से विरोध प्रदर्शन

Iran Protest Update: ईरान में पिछले 13 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी हैं। यह प्रदर्शन 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुए हैं। लोगों का आक्रोश इस हद तक बढ़ गया है कि वे अपने हक़ के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ईरान के लोग पूछ रहे हैं, “कब तक हमें बढ़ती महंगाई, आर्थिक संकट और सरकार की तानाशाही का सामना करना होगा? क्या नए साल में भी हमें चैन से जीने का अधिकार नहीं है?” विरोध प्रदर्शन में लोगों ने “Death to the Dictator” के नारे भी लगाए।

Iran Protest Update: ईरान में 13 दिन से विरोध प्रदर्शन
ईरान में 13 दिन से विरोध प्रदर्शन

रजा पहलवी ने X पर ट्रंप का आभार व्यक्त किया

ईरानी लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन के उग्र होते हुए देख, ईरानी सरकार ने इसे दबाने के लिए पूरे देश में इंटरनेट बंद, टेलीफोन लाइन काटने और यहाँ तक कि सैटेलाइट सिग्नल जाम करने की कोशिश की।

ईरान के राजनीतिक नेता रजा पहलवी ने ईरानी सरकार के खिलाफ और वहां के लोगों के हित में आवाज उठाई। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार प्रकट किया।

Iran Protest Update: नेताओं से ईरान समर्थन की अपील की

रजा पहलवी ने कहा: “लाखों ईरानियों ने अपनी आज़ादी की मांग की। इसके जवाब में, ईरान की सरकार ने सभी कम्युनिकेशन लाइनें काट दी हैं। उसने इंटरनेट बंद कर दिया है और लैंडलाइन सेवाएं भी बंद कर दी हैं। वह शायद सैटेलाइट सिग्नल जाम करने की भी कोशिश करे।मैं आज़ाद दुनिया के नेताओं, विशेषकर राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने सरकार को जवाबदेह ठहराने के अपने वादे को दोहराया। अब समय आ गया है कि दूसरे लोग, जिनमें यूरोपीय नेता भी शामिल हैं, उनके नक्शेकदम पर चलें, अपनी चुप्पी तोड़ें और ईरान के लोगों के समर्थन में मजबूत कदम उठाएं।”

Iran Protest Update: ईरान में 13 दिन से विरोध प्रदर्शन
ईरान में 13 दिन से विरोध प्रदर्शन

उन्होंने आगे कहा, “मैं उनसे अपील करता हूं कि वे ईरानी लोगों तक कम्युनिकेशन बहाल करने के लिए सभी तकनीकी, वित्तीय और डिप्लोमेटिक संसाधनों का उपयोग करें, ताकि उनकी आवाज़ और इच्छाओं को सुना और देखा जा सके। मेरे बहादुर देशवासियों की आवाज़ को खामोश न होने दें।”

Written by- Adarsh Kathane