ख़बर का असर

Home » बिहार » मुजफ्फरपुर में बड़ा एक्शन: प्रतिबंधित मांस के खिलाफ छापेमारी से मचा हड़कंप, दर्जनों दुकानों पर लगा ताला

मुजफ्फरपुर में बड़ा एक्शन: प्रतिबंधित मांस के खिलाफ छापेमारी से मचा हड़कंप, दर्जनों दुकानों पर लगा ताला

Bihar News

Bihar News: मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेश बाबू चौक स्थित बुचरखना इलाके में आज शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। अचानक हुई इस छापेमारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दरअसल, पूर्वी एसडीओ तुषार कुमार और नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के बाद यह छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान इलाके से भारी मात्रा में संदिग्ध और प्रतिबंधित मांस बरामद होने की बात सामने आई। मौके पर ही मांस के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

प्रतिबंधित मांस के कारोबार की शिकायत

पूर्वी एसडीओ तुषार कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना को कसाई टोला और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मांस के कारोबार की लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान वेटनरी विभाग के चिकित्सक भी मौके पर मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है। अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से कई कारोबारी मौके से फरार हो गए। हालांकि प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक दुकानों को बंद कर सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीओ पूर्वी ने स्पष्ट किया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने तक सभी संबंधित दुकानें बंद रहेंगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar News: इलाके की कराई गई वीडियोग्राफी

वहीं नगर डीएसपी-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि कुरेसी गली और आसपास के इलाकों में प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इस संबंध में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके की वीडियोग्राफी कराई गई है और मांस के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में ब्रह्मपुरा थाना में एक बार फिर एफआईआर दर्ज की जाएगी। जबकि मामले में डीएसपी-2 ने यह भी बताया कि करीब छह महीने पहले भी इसी इलाके में कार्रवाई की गई थी। उस समय ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या 184/25 के तहत मामला दर्ज कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। रिपोर्ट आने के बाद उस मामले में भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Report BY: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… भागलपुर में तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मामला जान आंखों से आ जाएंगे आंसू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल