ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 4 ठिकानों पर छापेमारी, 20 युवतियां हिरासत में, व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम से चल रहा था जिस्मफरोशी का नेटवर्क

मेरठ में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 4 ठिकानों पर छापेमारी, 20 युवतियां हिरासत में, व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम से चल रहा था जिस्मफरोशी का नेटवर्क

Meerut News

Meerut News: मेरठ पुलिस ने शहर के चार स्पा सेंटरों पर धावा बोलकर एक बड़े जिस्मफरोशी रैकेट का पर्दाफाश किया। एसपी सिटी और सीओ अभिषेक के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में पुलिस ने शॉप्रिक्स मॉल, मंगल पांडे नगर के दो सेंटरों और गढ़ रोड स्थित एक स्पा पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई में चार महिला संचालिकाओं सहित 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया। मौके से आपत्तिजनक तस्वीरें संदिग्ध रजिस्टर और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए जो इस अवैध कारोबार के पुख्ता सबूत हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का लेते थे सहारा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन स्पा सेंटरों के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा फल-फूल रहा है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सहारा लेकर ग्राहकों को लुभा रहे थे। आकर्षक विज्ञापनों और प्राइवेट चैट्स के जरिए कस्टमर्स को बुलाया जाता था। छापेमारी के दौरान सेंटरों में ग्राहक भी मौजूद थे जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि यह ऑपरेशन पिछले कई दिनों से चल रही निगरानी का नतीजा है। बरामद मोबाइल फोन से कई आपराधिक नेटवर्क का पता चल सकता है जिनकी जांच चल रही है।

Meerut News: लोगों से की पुलिस ने अपील

मेरठ में हाल के महीनों में स्पा सेंटरों पर अवैध गतिविधियों की शिकायतें बढ़ी हैं। यह छापेमारी शहरवासियों में पुलिस की सख्ती का संदेश देती है। सीओ अभिषेक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और नैतिकता बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है। पीड़ित युवतियों को काउंसलिंग और सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें।

Report By: Yash Mittal

ये भी पढ़े… कार्रवाई के बाद भी नाराज़गी क्यों? पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने SHO और ACP को हटाया, जानें क्या है वजह…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल