Home » बिहार » सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा से लिखेंगे बिहार की तरक्की और विकास की गाथा: मंत्री श्रवण कुमार

सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा से लिखेंगे बिहार की तरक्की और विकास की गाथा: मंत्री श्रवण कुमार

नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा

Nitish Kumar Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16वीं समृद्धि यात्रा के तहत बेतिया पहुंचने वाले हैं। इस दौरान 161 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। समृद्धि यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही नीतीश कुमार लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे जनता से सीधे संवाद करते हैं और राज्य के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यह यात्रा भी उसी सोच का हिस्सा है।”

समृद्धि यात्रा से बिहार का विकास

मंत्री जामा खान ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा, “बिहार के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारे पास ऐसा दूरदर्शी नेता है, जो हर साल हर जिले का दौरा करता है। वे लोगों को योजनाओं की सौगात देते हैं और पूरे राज्य में विकास की लंबी लकीर खींचते हैं। यह अच्छी किस्मत पूरे बिहारवासियों की है।”

Nitish Kumar Yatra: नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा
नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा

बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “सीएम नीतीश कुमार हर साल बिहार की प्रगति के लिए यात्रा पर निकलते हैं। पिछली बार वह प्रगति यात्रा पर निकले थे। 50 हजार करोड़ के आसपास की योजनाओं की घोषणा की थी। सभी योजनाओं की शुरुआत हो गई और काम शुरू हो गया। और इस बार समृद्धि यात्रा पर निकल रहे हैं। इस यात्रा से बिहार और समृद्धिशाली बनेगा।”

Nitish Kumar Yatra: पूर्व प्रगति यात्रा और इस बार की योजनाएं

वहीं मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री यात्रा पर निकलते हैं, वे जनता के लिए सौगात लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री लोगों से बातचीत करते हैं और बिहार की जरूरतों के हिसाब से योजनाएं लागू करते हैं। यह समृद्धि यात्रा भी लोगों के लिए लाभकारी, सुखद और प्रगतिशील साबित होगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जनता की मांग और जरूरत होगी, वहां परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही नई योजनाओं की सौगात भी दी जाएगी।

इसी कड़ी में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता से सीधा संवाद करना नीतीश कुमार की आदत में शामिल है। मैं पिछले 20 से 25 वर्षों से देख रहा हूं कि हर साल दिसंबर और जनवरी में वे दौरे पर निकलते हैं, लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments