Home » राष्ट्रीय » Weather Update: दिल्ली में 5 डिग्री तक पारा, यूपी में घना कोहरा; जानें अपने इलाके का मौसम

Weather Update: दिल्ली में 5 डिग्री तक पारा, यूपी में घना कोहरा; जानें अपने इलाके का मौसम

मौसम ने बदला मिज़ाज
Spread the love

Winter Weather Update: देश के कई हिस्सों में अब भी ठंड का सिलसिला जारी है। हालांकि, अब भी देश के कुछ इलाकों में घनी कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। रविवार, 18 जनवरी को राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, साथ ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक देश के नॉर्थ-वेस्ट क्षेत्र से लेकर बिहार तक आने वाले चार से पांच दिनों तक कोहरे का असर बना रहने का अनुमान है। इस दौरान धीरे-धीरे तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है।

Winter Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का असर बरकरार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के बाद लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और पटना में 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा जयपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 6 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Winter Weather Update: मौसम ने बदला मिज़ाज
मौसम ने बदला मिज़ाज

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा प्रभाव

इसके साथ ही भारत के नॉर्थ और वेस्ट क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना लगभग न के बराबर है। हालांकि, 18 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की वजह से इसका असर पश्चिमी हिमालयी इलाकों में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 19 और 21 जनवरी को भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के तापमान पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

वहीं ईस्ट इंडिया के तापमान में अगले एक से दो दिनों तक कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि यहां भी चार से पांच दिनों के बाद करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं देश के अन्य इलाकों के न्यूनतम तापमान में भी फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments