Home » ग्राउंड रिपोर्ट » मुस्लिम-सिखों का PM मोदी और योगी आदित्यनाथ को समर्थन, राहुल-अखिलेश की बढ़ीं मुश्किलें

मुस्लिम-सिखों का PM मोदी और योगी आदित्यनाथ को समर्थन, राहुल-अखिलेश की बढ़ीं मुश्किलें

BJP supporters:

BJP supporters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा द्वारा “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा के दौरान कई मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी की कार्यप्रणाली की तारीफ की है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि कई मुसलमानों और सिखों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है और यह कहा है कि आज वे जो कुछ भी हैं, वह बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन से हैं। खबर इंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए कि भाजपा के लिए मुस्लिम और सिख समुदाय के व्यक्तियों ने क्या कहा है।

BJP supporters: योगी की वजह से एक दिन पाकिस्तान भारत का हिस्सा होगा

खबर इंडिया की रिपोर्टर ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में एक मुस्लिम व्यक्ति से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की वजह से आज मुस्लिम समुदाय के लोगों को हर प्रकार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने हमारे लिए क्या कुछ नहीं किया है। योगी आदित्यनाथ की वजह से सब कुछ बढ़िया चल रहा है। आगे वह कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में वह दिन भी दूर नहीं है, जब पाकिस्तान भी भारत का हिस्सा होगा और यह भारत अखंड भारत बन जाएगा।

BJP supporters: मुसलमान खुलकर बीजेपी के साथ हैं

खबर इंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में वह मुस्लिम व्यक्ति कहते हैं कि भारत देश का हर मुसलमान खुलकर भाजपा के साथ है। जो मुसलमान बीजेपी से डरते थे कि जब यह जीत जाएगी तो हमें देश से बाहर निकाल देंगे, लेकिन यह जो रूढ़िवादी धारणा है कि बीजेपी मुसलमानों को पसंद नहीं करती और उन्हें देश से निकलवाना चाहती है, उसे खुद बीजेपी ने मुसलमानों का कल्याण करके खत्म किया है। मोदी जी और योगी जी के 10 साल पूरे हो गए हैं। कहीं भी मुसलमानों का शोषण देखने को नहीं मिला है। देश का हर मुसलमान योगी जी और मोदी जी के साथ है।

राहुल गांधी पीएम तो छोड़िए, चौकीदार भी नहीं बन पाएंगे

खबर इंडिया की रिपोर्टर ने सिख समुदाय के व्यक्ति से राहुल गांधी के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि आजकल यह चर्चा हो रही है कि राहुल गांधी जल्द ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

खबर इंडिया की रिपोर्टर के इस सवाल पर वह व्यक्ति कहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, यह तो बहुत दूर की बात है। वह चौकीदार भी नहीं बन पाएंगे। जहां उनकी सरकार है, वहां के हालातों के बारे में मुझे बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है। स्वास्थ्य, लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

1 नवंबर के जख्म कभी नहीं भर सकते

एक अन्य सिख व्यक्ति से खबर इंडिया की रिपोर्टर ने कांग्रेस द्वारा 1 नवंबर 2026 को हुई महारैली के बारे में पूछा। इस पर वह व्यक्ति कहते हैं कि 1 नवंबर के जख्म कभी नहीं भर सकते। हज़ारो हमारे भाई-बहनों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। 1 नवंबर 1984 का वह दिन मरते दम तक याद रहेगा। उस दिन लोकतंत्र की हत्या हुई थी और आज जब कांग्रेस ने 1 नवंबर 2026 को महारैली आयोजित की, तो वह जख्म और वह घटना फिर याद आ गई। आज हम इसी वजह से मैदान में उतरे हैं कि लोकतंत्र को बचाना है।

यह भी पढ़े- पंजाब के संगरूर में राहुल गांधी का रैली से पहले विरोध, 1984 दंगा पीड़ितों ने क्यों उठाए सवाल