Home » राष्ट्रीय » पूरे भारत को तबाह करने की धमकी! लश्कर आतंकी आमिर जिया का ज़हर उगलता बयान”

पूरे भारत को तबाह करने की धमकी! लश्कर आतंकी आमिर जिया का ज़हर उगलता बयान”

Threat to India from PoK: पाकिस्तान से एक बार फिर भारत के खिलाफ आतंक फैलाने की खुली धमकी सामने आई है। हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित कमांडर आमिर जिया ने सार्वजनिक मंच से कश्मीर में हिंसा फैलाने और भारत में तबाही मचाने की गीदड़भभकी दी।

भारत और पीओके को लेकर भड़काऊ बयान

लश्कर की पीओके विंग के एक कार्यक्रम में आमिर जिया ने भारत की ओर इशारा करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसने कहा कि भारत पीओके को लेकर बयानबाजी कर रहा है, लेकिन लश्कर अपने मंसूबों से पीछे नहीं हटेगा। जिया ने कश्मीर को ‘आजाद’ कराने और भारत के अंदर हिंसा फैलाने की बात कही।

Threat to India from PoK: गजवा-ए-हिंद के नाम पर एकजुटता की अपील

आमिर जिया ने अपने बयान में ‘गजवा-ए-हिंद’ का जिक्र करते हुए भारत के खिलाफ सभी कट्टरपंथी गुटों को एकजुट होने का आह्वान किया। उसने कहा कि इस मकसद के लिए तमाम संगठनों को मिलकर काम करना होगा।

बांग्लादेश में नेटवर्क बढ़ने का दावा

अपने भाषण के दौरान आमिर जिया ने कथित तौर पर बांग्लादेश में आतंकी विचारधारा के फैलने का दावा किया। उसने हाल ही में मारे गए आतंकी उस्मान हादी का महिमामंडन करते हुए कहा कि उनके सहयोगियों को रोकने की कोशिशें नाकाम होंगी।

Threat to India from PoK: पहले भी दी जा चुकी हैं ऐसी धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान से इस तरह की धमकी सामने आई हो। इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा के बहावलपुर चीफ सैफुल्ला सैफ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय नेताओं के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए थे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर सक्रिय आतंकी संगठन

मई 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई अड्डे तबाह कर दिए गए थे। इसके बावजूद खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि दोनों आतंकी संगठन फिर से भर्ती और संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर रहे हैं।

Threat to India from PoK: खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के करीब सात महीने बाद लश्कर और जैश ने नए कैडर की भर्ती शुरू कर दी है। इसे देखते हुए भारत की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और आतंकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े… गाज़ा की सत्ता और पुनर्निर्माण में भारत की एंट्री? ट्रंप ने पीएम मोदी को भेजा न्योता