ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » धार में भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर पथराव, सिर में आई चोट

धार में भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर पथराव, सिर में आई चोट

मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर उनके ही गांव में हमला किया गया है। हमलावरों ने उन पर पत्थरों से हमला किया। घटना को लेकर घायल विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि वे खेत पर खड़े थे, तभी दो-तीन लोग वहां पहुंचे और पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों में एक-दो महिलाएं भी शामिल थीं।

Mp news: मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर उनके ही गांव में हमला किया गया है। हमलावरों ने उन पर पत्थरों से हमला किया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उन्हें धामनोद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, विधायक कालू सिंह ठाकुर सिरसोदिया गांव में अपने घर के पास स्थित खेत में चल रहे काम को देखने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर अचानक पत्थरबाजी कर दी। हमले में विधायक घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जब सत्ताधारी दल के विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

Mp news: पुलिस का बयान

धामनोद थाने के उप निरीक्षक नारायण कटारे ने बताया कि विधायक की शिकायत पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा, “सिरसोदिया गांव में विधायक की जमीन है, जहां काम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने उन पर पत्थरों से जानलेवा हमला किया। इस मामले में प्रिन्स उर्फ पिंटू, गेंदाबाई और रंजु गिरवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

विधायक ने क्या कहा?

Mp news: घटना को लेकर घायल विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि वे खेत पर खड़े थे, तभी दो-तीन लोग वहां पहुंचे और पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों में एक-दो महिलाएं भी शामिल थीं। विधायक के मुताबिक, वह हमलावरों को पहचान सकते हैं, लेकिन उनके नाम नहीं जानते। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन पर गोली चल चुकी है, हालांकि उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, 800 रिटायर्ड पुलिस अधिकारी दोबारा होंगे तैनात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल