Home » बिहार » BJP के 2.30 मिनट के वीडियो ने खोल दी नितिन नबीन के सियासी यात्रा की परतें

BJP के 2.30 मिनट के वीडियो ने खोल दी नितिन नबीन के सियासी यात्रा की परतें

Nitin Nabin

Nitin Nabin: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मंगलवार को नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण किया। नितिन नबीन को लेकर बिहार भाजपा ने 2.30 मिनट का वीडियो शेयर कर उनके राजनीतिक सफर के बारे में बताया। बिहार भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय राजनीति में जब समर्पण और कर्तव्य की बात आती है तो एक नाम प्रमुखता से उभरता है—नितिन नबीन।

2006 बने पहली बार विधायक 

1980 में जन्मे नितिन नबीन ने अपनी राजनीतिक यात्रा की नींव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कड़े अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति से रखी। बीते दो दशकों में उन्होंने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से भाजपा संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक का सफर तय किया है। 2006 में उन्होंने पटना पश्चिम से पहली बार विधायक बनकर जनसेवा का संकल्प लिया और बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अभूतपूर्व सुधार किए। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रभारी के रूप में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की।

Nitin Nabin: जेपी नड्डा के कार्यकाल को किया याद 

उनका जीवन सिखाता है कि ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम’ के सिद्धांत पर चलकर किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा का भविष्य और भी उज्ज्वल और सशक्त होगा। बिहार भाजपा ने जेपी नड्डा के कार्यकाल को याद करते हुए लिखा कि हिमाचल की शांत वादियों से लेकर दिल्ली के राजनीतिक शिखर तक का जगत प्रकाश नड्डा का सफर केवल एक व्यक्ति की यात्रा नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता के अथाह परिश्रम और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा की कहानी है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल संगठन के इतिहास में एक ऐतिहासिक अध्याय के रूप में अंकित रहेगा। नड्डा के नेतृत्व में सेवा ही संगठन और मेरा बूथ—सबसे मजबूत और सशक्त डिजिटल नेटवर्क जैसे अभियानों ने भाजपा की जड़ें गांव-गांव तक मजबूत की हैं। उनके कार्यकाल में भाजपा ने विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनने का गौरव प्राप्त किया है, जहां महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्गों की राजनीति में ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित हुई। नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा ने न केवल चुनावी मोर्चों पर विजय प्राप्त की, बल्कि एक ‘कार्यकर्ता-केंद्रित’ कार्यसंस्कृति को भी नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं।

ये भी पढ़े… Nitin Nabin का पटना से दिल्ली तक का सफर! जानें राजनीति से जुड़ी कुछ खास बाते…