Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। मामला अहिंसाखंड की एंजेल जुपिटर सोसाइटी का बताया जा रहा है, जहाँ छठी मंजिल पर एक छोटा बच्चा बालकनी की ऊंची ग्रिल पर जाकर बैठ गया और खेलने लगा। जिसने भी ये नजारा देखा उनकी सांसे थम गईं। यह वीडियो करीब 17 सेकंड का है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंजर देखा उड़ गए होश
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। जिसमें दिख रहा है कि करीब 6 साल का यह बच्चा खेल-खेल में बालकनी में रखे किसी सामान के ऊपर चढ़ा और वहां से ग्रिल के ऊपर जा बैठा। वहां बाहर की और पैर लटकाकर बच्चा खेल रहा है। राहत की बात यह रही कि बालकनी में कबूतरों को रोकने के लिए प्लास्टिक का जाल लगा हुआ था। जिसे पकड़कर वो निश्चिंत होकर खेल रहा है। इसी जाल से वो बच्चा सुरक्षित था और नीचे गिरने से बच गया। सोसायटी के लोगों ने जब यह मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए। किसी ने उसका ये वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ सुनाई भी दे रहा है कि वीडियो बनाने वाला बच्चे को लगातार आवाज भी लगा रहा है लेकिन बच्चा अपनी मस्ती में धुन है।

Ghaziabad News: बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े?
लोगों ने तुरंत बच्चे के माता-पिता को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा। उसके बाद ही सोसायटी के लोगों की जान में जान आई। बताया जा रहा है कि बच्चा ‘ऑटिज्म’ नाम की बीमारी से ग्रसित है, जिसकी वजह से शायद उसे खतरे का अंदाजा नहीं हो पाया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह ठीक है। हालांकि इस घटना ने हाईराइज सोसायटी में रहने वालों के बच्चों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
Report BY: विभु मिश्रा
ये भी पढ़े… ‘बचाव के बीच डूबी कार’ इंजीनियर युवराज की मौत से पहले का दर्दनाक वीडियो आया सामने







