Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी के नेतृत्व में मथुरा में होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का ऐतिहासिक स्वागत, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

CM योगी के नेतृत्व में मथुरा में होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का ऐतिहासिक स्वागत, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Mathura-News

Mathura News: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्साहजनक अवसर सामने आ रहा है। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन का कल यानी रविवार (दिनांक 25) को मथुरा आगमन होने जा रहा है। जिनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। इस ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत का यह कार्यक्रम प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं हिंदू हृदय सम्राट के रूप में विख्यात योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा स्थानीय लोकप्रिय विधायक राजेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मथुरा के प्रमुख स्थल बाजना कट पर प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि नितिन नवीन का यह आगमन पार्टी के संगठनात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं में यह भावना है कि उनका स्वागत केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा और एकजुटता का प्रतीक होगा।

Mathura News: लोगों से सहभागिता दर्ज कराने की अपील

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों, बूथों और मोर्चों के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्वागत कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित, गरिमामयी और ऐतिहासिक स्वरूप में संपन्न किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं से समय पर पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है, ताकि यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा की एकजुटता और संगठन शक्ति का सशक्त संदेश दे सके।

ये भी पढ़े… कौन हैं तेज तर्रार IAS कृष्णा करुणेश? जो युवराज मेहता मौत के बाद बने नोएडा अथॉरिटी के नए CEO