ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » संजय कपूर संपत्ति विवाद में सुनवाई टली, रानी कपूर की याचिका पर फैसला कब ?

संजय कपूर संपत्ति विवाद में सुनवाई टली, रानी कपूर की याचिका पर फैसला कब ?

Delhi HC

Delhi HC: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और सोना कॉमस्टार के उत्तराधिकार को लेकर परिवार के बीच चल रहा विवाद और गहरा हो गया है। वसीयत और कथित फर्जी फैमिली ट्रस्ट से जुड़े मामले में संजय कपूर की मां रानी कपूर द्वारा दाखिल याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है। अब इस मामले पर 29 जनवरी को नई बेंच के समक्ष सुनवाई होगी।

हाई कोर्ट में सुनवाई टली

रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई कर रहे जस्टिस विकास महाजन ने मामले से खुद को अलग कर लिया, जिसके चलते सुनवाई स्थगित कर दी गई। इससे पहले 23 जनवरी को भी सुनवाई टाल दी गई थी। अब यह मामला गुरुवार को दूसरे जज की पीठ के सामने सूचीबद्ध होगा।

Delhi HC: फर्जी फैमिली ट्रस्ट का आरोप

रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से एक फर्जी फैमिली ट्रस्ट का गठन किया। उन्होंने दावा किया कि बेटे की मृत्यु के समय उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति का फायदा उठाकर उनसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। इसी कथित फर्जी ट्रस्ट को रद्द कराने के लिए उन्होंने कोर्ट का रुख किया है।

परिवार के भीतर कानूनी जंग तेज

संपत्ति को लेकर प्रिया कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच भी विवाद जारी है। करिश्मा कपूर ने प्रिया पर फर्जी वसीयत पेश करने का आरोप लगाया है, जबकि प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कुछ दस्तावेजों की मांग की है। मामले में अब कई स्तरों पर कानूनी लड़ाई चल रही है, जिससे पारिवारिक विवाद और जटिल होता जा रहा है।

ये भी पढ़ें…जेके फैनर के सहयोग से युवाओं को निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग के साथ रोजगार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल