Home » राष्ट्रीय » मौसम में बड़ा बदलाव: 48 घंटे में बदलेगा मिज़ाज 10 राज्यों में भारी बारिश, बर्फबारी और तेज़ हवाओं का अलर्ट

मौसम में बड़ा बदलाव: 48 घंटे में बदलेगा मिज़ाज 10 राज्यों में भारी बारिश, बर्फबारी और तेज़ हवाओं का अलर्ट

10 राज्यों में अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: देश के मौसम में अगले 48 घंटों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि देश के 10 राज्यों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में ठंड बढ़ सकती है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

10 राज्यों में अलर्ट जारी
10 राज्यों में अलर्ट जारी

तेज हवाओं के साथ बारिश

IMD के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। कई स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 30–50 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Heavy Rain Alert: 10 राज्यों में अलर्ट जारी
10 राज्यों में अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: किसानों और यात्रियों को चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को यात्रा में सावधानी बरतने, किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय करने और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वालों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। बर्फबारी वाले इलाकों में फिसलन और यातायात बाधित होने की भी संभावना जताई गई है।

Written by- Anurag Vishwakarma

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments