Home » उत्तर प्रदेश » ‘अश्लील इशारे’ नोएडा में महिला यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ ये कांड हो गया!

‘अश्लील इशारे’ नोएडा में महिला यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ ये कांड हो गया!

YouTuber Neetu Bisht
YouTuber Neetu Bisht

YouTuber Neetu Bisht: ग्रेटर नोएडा में एक जानी-मानी महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के साथ पीछा और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से लेकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक करीब 27 किलोमीटर तक कार सवार युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया।

अश्लील इशारे करने के आरोप

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक बार-बार उनकी कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे और चलती गाड़ी की खिड़की से लटककर अश्लील इशारे कर रहे थे। यह सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक महिला अपने घर नहीं पहुंच गईं। इस दौरान वह काफी घबरा गईं और उन्होंने अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। महिला के घर पहुंचने पर आरोपी युवक वहीं रुक गए। सूचना मिलते ही महिला के पति मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही।

YouTuber Neetu Bisht: पति ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया साझा

जिसके बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी, लेकिन महिला ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। महिला के पति ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। बताया जा रहा है कि महिला के इंस्टाग्राम पर करीब 57 लाख जबकि उनके पति के सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

ये घटना 27 जनवरी की बताई जा रही है, जब महिला दिल्ली से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर बीएमडब्ल्यू कार से लौट रही थीं। पुलिस का कहना है कि यदि पीड़िता की ओर से शिकायत दी जाती है तो मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… अयोध्या में जेल अधीक्षक समेत 10 कर्मचारी सस्पेंड, योगी प्रशासन के एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप, जानें क्या है मामला…