ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » शाह का बड़ा दावा: SIR से घुसपैठियों की छुट्टी, 2026 में TMC को ‘टाटा-बाय-बाय

शाह का बड़ा दावा: SIR से घुसपैठियों की छुट्टी, 2026 में TMC को ‘टाटा-बाय-बाय

Bengal Election 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ममता सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, लेकिन अब बंगाल की जनता TMC को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

जो बचेंगे, BJP सरकार बनते ही बाहर होंगे

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी SIR (Special Intensive Revision) का जितना विरोध करना चाहें, कर लें, लेकिन मतदाता सूची से घुसपैठियों को हटाया जाएगा। जो घुसपैठिए बच जाएंगे, उन्हें भाजपा का मुख्यमंत्री बनते ही बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि साल 2026 तृणमूल कांग्रेस को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने का साल होगा।

Bengal Election 2026: ममता पर घुसपैठियों को संरक्षण का आरोप

शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ राज्य की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है और ममता बनर्जी सरकार इसे जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के चलते घुसपैठियों को बचा रही है, लेकिन अब जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

आनंदपुर अग्निकांड पर सरकार को घेरा

अमित शाह ने उत्तर 24 परगना के आनंदपुर इलाके में मोमो फैक्ट्री में लगी भीषण आग को लेकर भी ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का नतीजा है। शाह ने सवाल उठाया कि फैक्ट्री का मालिक कौन है, किसके राजनीतिक संरक्षण में काम कर रहा था और अब तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग अब भी लापता हैं। शाह ने दावा किया कि अप्रैल के बाद भाजपा सरकार बनने पर इस मामले के दोषियों को चुन-चुनकर जेल भेजा जाएगा।

Bengal Election 2026: वंदे मातरम् पर भी TMC को घेरा

अपने संबोधन में अमित शाह ने वंदे मातरम् के मुद्दे पर भी तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में शहीद हुए वीरों के अंतिम शब्द ‘वंदे मातरम्’ थे, लेकिन संसद में इसी पर चर्चा के दौरान ममता बनर्जी के सांसदों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की उत्पत्ति बंगाल की धरती से हुई, फिर भी तृणमूल कांग्रेस उसका विरोध कर रही है, जो बंगाल की अस्मिता का अपमान है।

2026 चुनाव को लेकर बड़ा दावा

अमित शाह ने 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और पार्टी का वोट शेयर 50 प्रतिशत से अधिक होगा।उन्होंने कहा कि TMC तो कम्युनिस्टों से भी आगे निकल चुकी है और अब उसकी विदाई तय है।

दो दिन के बंगाल दौरे पर अमित शाह

अमित शाह दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। वे शुक्रवार शाम को कोलकाता पहुंचे थे। बैरकपुर में रैली के बाद वे बागडोगरा जाएंगे, जहां उत्तर बंगाल के भाजपा नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे। एक महीने के भीतर यह उनका दूसरा बंगाल दौरा है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े… पंजाब में बड़ा ऐलान: पीएम मोदी पंजाब के दौरे पर, एयरपोर्ट नामकरण और टर्मिनल उद्घाटन करेंगे

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल