ख़बर का असर

Home » odisha » बरहमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत

बरहमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत

ओडिशा के गंजाम जिले के बरहमपुर शहर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सूर्य नारायण पंडा, सिबाराम जेना, जगन नाहक और राकेश नाहक के रूप में हुई है।

Odisha accident: ओडिशा के गंजाम जिले के बरहमपुर शहर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। हल्दियापदर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा में चल रहा था, इसी वजह से उसने एक के बाद एक तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कई लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

Odisha accident: आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक चालक को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। साउथ रेंज के आईजी नीति शेखर ने कहा, “ट्रक लोकल मूवमेंट कर रही थी। गलत दिशा में आने की वजह से उसने कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हम मृतकों की पहचान कर रहे हैं और चालक से पूछताछ कर रहे हैं।”

मृतकों को मुआवजा और संवेदनाएं

Odisha accident: हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सूर्य नारायण पंडा, सिबाराम जेना, जगन नाहक और राकेश नाहक के रूप में हुई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। यह दुखद घटना सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त जरूरत को दर्शाती है। गलत दिशा में वाहन चलाना और तेज रफ्तार जैसी लापरवाहियां कितनी जानलेवा साबित हो सकती हैं, इसका यह दर्दनाक उदाहरण है।

 

ये भी पढ़े: बर्फ से ढके मैदान में युवाओं का क्रिकेट, LoC के पास दिखा जुनून

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल