ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » सुनेत्रा पवार बनी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

सुनेत्रा पवार बनी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए जनता के हित में काम करने का भरोसा जताया।
Maharashtra News:

Maharashtra News: एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोकभवन में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। उनके पदभार संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। सुनेत्रा पवार राज्य की डिप्टी सीएम बनने वाली पहली महिला बताई जा रही हैं। शपथ समारोह के दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं ने ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे भी लगाए।

पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल शुरू करने पर सुनेत्रा पवार को हार्दिक बधाई। उन्होंने विश्वास जताया कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम करेंगी और दिवंगत अजित पवार के सपनों को आगे बढ़ाएंगी।

Maharashtra News: विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद फैसला

सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। एनसीपी नेता अनिल भैदास पाटिल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद पार्टी ने सर्वसम्मति से उन्हें जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया।

पार्टी नेताओं का समर्थन

विधायक सना मलिक समेत कई नेताओं ने कहा कि अजित पवार के बाद कार्यकर्ताओं के बीच सुनेत्रा पवार ही सबसे स्वीकार्य चेहरा हैं। स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए संगठन और उम्मीदवारों को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

ये भी पढ़ें…अरब विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी की मुलाकात, ऐतिहासिक संबंधों और सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल