ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » रेल में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब एक ही जगह से बुक होगी ट्रेन और नमो भारत ट्रेन की टिकट

रेल में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब एक ही जगह से बुक होगी ट्रेन और नमो भारत ट्रेन की टिकट

Ghaziabad News

Ghaziabad News: अगर आप अक्सर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रूट पर सफर करते हैं तो अब आपके लिए सफर और भी आसान होने वाला है। भारतीय रेलवे (आईआरसीटीसी) और नमो भारत (एनसीआरटीसी) ने हाथ मिला लिया है। अब आपको नमो भारत की टिकट के लिए अलग से लाइन में लगने या ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सीधे आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से अपनी ट्रेन टिकट के साथ ही नमो भारत का टिकट भी बुक कर सकते हैं। अब तक अगर किसी यात्री को पहले नमो भारत से स्टेशन पहुंचना होता था और फिर वहां से रेल यात्रा करनी होती थी तो उसे दो अलग-अलग टिकट लेनी पड़ती थी। एक नमो भारत की और दूसरी रेलवे की। अब नई व्यवस्था में इस परेशानी को खत्म किया गया है।

इस करार की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनी मुख्य ट्रेन की टिकट बुक करते समय या बाद में अपनी बुकिंग हिस्ट्री में जाकर भी नमो भारत का टिकट जोड़ सकते हैं एक बार में आप आठ लोगों तक के लिए टिकट ले सकते हैं। बुकिंग के बाद आपको एक क्यूआर कोड मिलेगा। यह कोड काफी कम का है क्योंकि आपकी यात्रा की तारीख से एक दिन पहले और दो दिन बाद तक यानी कुल 4 दिन यह काम करेगा। इससे फायदा यह होगा कि अगर आपकी ट्रेन थोड़ी लेट भी हो जाए तो भी आपका नमो भारत वाला टिकट खराब नहीं होगा। इस करार की दूसरी विशेष बात ये है कि अगर आप ट्रेन में सफर नहीं कर रहे हैं और सिर्फ नमो भारत में घूमना चाहते हैं तो भी आईआरसीटीसी की मदद से उसी दिन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। यह पूरी पहल ‘पीएम गति शक्ति’ योजना का हिस्सा है, जिसका मकसद बस इतना है कि मुसाफिरों को एक साधन से दूसरे साधन में ले जाने के लिए धक्के ना खाने पड़े।

यह सुविधा फिलहाल दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत रूट के लिए शुरू की गई है। जहां नमो भारत ट्रेन संचालित हो रही है। इसका सीधा लाभ उन्हें यात्रियों को मिलेगा जो रोजाना इस रूट पर रेल यात्रा करते हैं और फिर बाहर जाने के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। आईआरसीटीसी और एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को शुरू से आखिरी स्टॉप तक की यात्रा की सुविधा देना है ताकि टिकट के लिए उन्हें अलग-अलग काउंटर या ऐप पर जाने की जरूरत ना पड़े। आने वाले समय में इस सुविधा को अन्य रूट पर भी लागू किया जाएगा। अब आप ट्रेन टिकट के साथ ही नमो भारत ट्रेन की बुकिंग भी आईआरसीटीसी से कर सकेंगे। ‘वन इंडिया-वन टिकट’ के तहत हुई इस साझेदारी से यात्रियों को दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर सफर करना काफी आसान हो जाएगा।

Report BY: विभु मिश्रा

ये भी पढ़े… तंबाकू हुआ और भी कड़वा! बजट 2026 में टैक्स का बड़ा झटका, सेहत और जेब के बीच छिड़ी जंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल