ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » “मैच टला, मगर बहस तेज: भारत-पाक क्रिकेट पर राजनीति क्यों भड़की?”अखिलेश से थरूर तक ने सरकार और बीसीसीआई को घेरा

“मैच टला, मगर बहस तेज: भारत-पाक क्रिकेट पर राजनीति क्यों भड़की?”अखिलेश से थरूर तक ने सरकार और बीसीसीआई को घेरा

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने के बाद देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर बीसीसीआई और भारत सरकार से तीखे सवाल पूछते हुए कहा है कि जब आतंकी हमले हो चुके थे, तब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेलना क्यों जारी रखा।

अखिलेश का सवाल: पहले ही मना क्यों नहीं किया गया?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारत को शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा, “हम लोगों को पहले ही खेलने से मना कर देना चाहिए था। पता नहीं क्यों भारत खेलने जा रहा था। भारत सरकार को अपनी विदेश नीति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि वह किस दिशा में जा रही है।”

T20 World Cup 2026: ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का बड़ा आरोप

कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेलना गलत संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारत को तभी स्पष्ट कर देना चाहिए था कि आतंकवाद के आरोपों के बीच कोई मैच नहीं होगा। उनका कहना था कि आईसीसी को भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाना चाहिए और जरूरत पड़े तो प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

प्रियंका चतुर्वेदी: यह बीसीसीआई के मुंह पर तमाचा

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे बीसीसीआई की साख पर सवाल बताया। उन्होंने कहा, “बीसीसीआई दुनिया की सबसे अमीर और ताकतवर क्रिकेट संस्था है। आतंकी हमलों में 26 लोगों की जान गई, उनके परिवार लगातार अपील करते रहे कि पाकिस्तान से मैच न हो, लेकिन फिर भी खेल जारी रहा।”

T20 World Cup 2026: शशि थरूर: खेल का राजनीतिकरण शर्मनाक

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पूरे विवाद पर संतुलित लेकिन सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि क्रिकेट का इस तरह राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेल लोगों को जोड़ने का माध्यम होना चाहिए, न कि टकराव बढ़ाने का।थरूर के मुताबिक अब वक्त आ गया है कि आईसीसी इस मुद्दे पर सभी पक्षों को साथ बैठाकर समाधान निकाले।

कीर्ति आजाद: पाकिस्तान हार के डर से पीछे हटा

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वह भारत को हरा नहीं सकता, इसलिए उसने मैच से पीछे हटने का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत के पास अंतरराष्ट्रीय मंच पर कड़ा संदेश देने का मौका था, लेकिन उस समय मैच खेलना एक चूक थी।

T20 World Cup 2026
                                             T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026: खेल से आगे बढ़ा मामला, नीति पर बहस

भारत-पाक क्रिकेट विवाद अब सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रह गया है। विपक्ष इसे आतंकवाद, विदेश नीति और राष्ट्रीय भावना से जोड़कर देख रहा है। पाकिस्तान के मैच से हटने के बाद यह बहस और तेज हो गई है कि ऐसे हालात में भारत और बीसीसीआई को कैसी नीति अपनानी चाहिए थी।

ये भी पढ़े… सीएम योगी का मास्टर प्लान: गन्ने के साथ तिलहन-दलहन खेती से बदलेगी किस्मत, किसानों की आय कई गुना बढ़ेगी: सीएम योगी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल