ख़बर का असर

Home » धर्म » Vastu Tips: क्या आप भी सोते समय ये चीज़ें रखते हैं पास? तो बढ़ सकती हैं आर्थिक और मानसिक परेशानियाँ

Vastu Tips: क्या आप भी सोते समय ये चीज़ें रखते हैं पास? तो बढ़ सकती हैं आर्थिक और मानसिक परेशानियाँ

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय कुछ वस्तुएं पास रखने से मानसिक तनाव और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। मोबाइल, पर्स, किताबें और जूते-चप्पल को उचित जगह पर रखें और सोते समय इनसे दूरी बनाए रखें। इन आसान वास्तु टिप्स को अपनाकर मानसिक शांति, स्वास्थ्य और आर्थिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है।
वास्तु शास्त्र का महत्व

Vastu Sleeping Tips: सनातन संस्कृति में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया गया है। हमारे घर के कमरों की दिशाओं से लेकर उनमें रखी वस्तुओं तक के प्रभाव के बारे में वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। इसके साथ ही, सोते समय हमें किन चीज़ों को कमरे में या अपने आसपास रखना चाहिए और किनसे दूर रहना चाहिए, इसकी जानकारी भी वास्तु शास्त्र देता है। क्योंकि हमारे आसपास रखी वस्तुएं हमारे मन और शरीर पर अलग-अलग प्रकार से प्रभाव डालती हैं।

वास्तु शास्त्र का महत्व
वास्तु शास्त्र का महत्व

तनाव और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

अक्सर हम कुछ ऐसी चीज़ों को अपने पास रख लेते हैं, जिनके कारण आर्थिक चिंता, मानसिक उलझन और सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप सोते समय अपने पास मोबाइल, किताबें, पैसे, पर्स अथवा जूते-चप्पल रखते हैं, तो इससे आपके जीवन में तनाव और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये सभी चीज़ें वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं। साथ ही, सोते समय इन वस्तुओं के पास होने से आर्थिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

Vastu Sleeping Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व
वास्तु शास्त्र का महत्व

Vastu Sleeping Tips: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दूर रखें

वास्तु शास्त्र में दी गई जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को सोते समय अपने पास पर्स या बटुआ रखकर कभी नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से मन में पैसों से जुड़ी चिंता बनी रहती है और मानसिक तनाव बढ़ता है। इसलिए पर्स या पैसों को हमेशा सुरक्षित स्थान पर रखकर सोना चाहिए, जैसे अलमारी या लॉकर में।

इसके अलावा, सोते समय किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट—जैसे मोबाइल फोन या घड़ी—को अपने पास नहीं रखना चाहिए। तीसरी वस्तु, जिसे सोते समय अपने पास नहीं रखना चाहिए, वह है पढ़ाई-लिखाई से संबंधित चीज़ें, जैसे किताबें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से विद्या का अपमान होता है।

वास्तु शास्त्र का महत्व
वास्तु शास्त्र का महत्व

रात में वास्तु टिप्स अपनाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पल को बेड के नीचे रखकर सोना बिल्कुल सही नहीं है। हम घर से बाहर जूते-चप्पल पहनकर जाते हैं और वापस लौटते समय यह कई जगहों की नकारात्मक ऊर्जा और गंदगी अपने साथ ले आते हैं। इसका सीधे असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रात को सोते समय इन चीज़ों से दूर रहना चाहिए। यदि आप इन वास्तु टिप्स को अपनाते हैं, तो निश्चित रूप से आपको लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़े…4 फरवरी का पंचांग: फाल्गुन कृष्ण तृतीया पर बुधवार का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल