ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » चंद मिनटों में आशियाना कॉलोनी से स्कूटी चोरी कर फरार हुआ चोर, होश उड़ा देगा CCTV

चंद मिनटों में आशियाना कॉलोनी से स्कूटी चोरी कर फरार हुआ चोर, होश उड़ा देगा CCTV

Amroha news

UP News: अमरोहा जनपद में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी का है, जहां बुधवार रात शासकीय अधिवक्ता बसंत सैनी की स्कूटी चोरों ने चोरी कर ली। इस घटना से न केवल कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीसीटीवी में घटना कैद 

बताया गया कि बुधवार देर रात एक अज्ञात चोर कॉलोनी में दाखिल हुआ। उसने पहले आसपास की रेकी की और इसके बाद बड़ी ही आसानी से अधिवक्ता बसंत सैनी की स्कूटी को निशाना बना लिया। चोर बेखौफ अंदाज में स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोर बिना किसी डर के स्कूटी को ले जाता हुआ नजर आ रहा है। फुटेज में उसकी गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, जिससे चोर की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सकती है। इसके बावजूद अब तक पुलिस चोर को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है।

UP News: चोर की तलाश में पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित शासकीय अधिवक्ता बसंत सैनी ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की गश्त और सतर्कता के अभाव में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद यदि चोर की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो यह पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोर को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी सोकेंद्र सिंह बालियान ने बताया की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… PM आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर अमरोहा में विवाद, मारपीट में युवक की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल