ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » दिल्ली में जाम और प्रदूषण पर वार, डीयूएमटीए का प्रस्ताव

दिल्ली में जाम और प्रदूषण पर वार, डीयूएमटीए का प्रस्ताव

Delhi News

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम और दीर्घकालिक पहल की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (डीयूएमटीए) और दिल्ली अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड (डीयूटीएफ) के गठन हेतु एक व्यापक विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली की बिखरी हुई परिवहन व्यवस्था को एकीकृत और आधुनिक बनाना है।

एकीकृत परिवहन व्यवस्था की दिशा में कदम

प्रस्तावित कानून के जरिए मेट्रो, बस, क्षेत्रीय रेल, रेलवे और फीडर सेवाओं को एक साझा योजना और शासन ढांचे के तहत लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अलग-अलग उपायों के बजाय संरचनात्मक और प्रणालीगत समाधान जरूरी हैं, ताकि दिल्ली को एक कुशल, जन-केंद्रित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली मिल सके।

Delhi News: उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन

विधेयक के शीघ्र मसौदे के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स बनाई गई है। इसमें परिवहन, शहरी विकास, वित्त, लोक निर्माण, दिल्ली पुलिस सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और डीएमआरसी, डीटीसी, डीडीए, एमसीडी जैसे प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हैं। टास्क फोर्स तीन सप्ताह में अपनी सिफारिशें देगी।

प्रदूषण और जाम से राहत की उम्मीद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि डीयूएमटीए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करेगा, अंतिम मील कनेक्टिविटी सुधारेगा और निजी वाहनों पर निर्भरता घटाएगा। इससे न केवल ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि वाहन उत्सर्जन घटने से वायु प्रदूषण पर भी असर पड़ेगा। यह पहल दिल्ली के शहरी परिवहन शासन में एक बड़े संस्थागत बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें…नदिया में पुलिस की मानवता, भटके बच्चे को मिलाया परिवार से

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल