Home » Breaking News » Strange News: कचरा फेंकने के लिए बुक कर दी ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस

Strange News: कचरा फेंकने के लिए बुक कर दी ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस

Strange: कचरा फेंकने के लिए बुक कर दी ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस

Strange News: आजकल लोग सामान एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए ‘पोर्टर’ (Porter) जैसी लॉजिस्टिक्स ऐप का सहारा लेते हैं। लेकिन एक महिला ने इस सर्विस का ऐसा इस्तेमाल किया जिसकी कल्पना शायद कंपनी ने भी नहीं की होगी। महिला ने अपना घर का कचरा ठिकाने लगाने के लिए बाकायदा एक राइडर बुक कर दिया।

Strange News: डिलीवरी लोकेशन पर पहुँचकर दंग रह गया राइडर

वायरल वीडियो के अनुसार, जब पोर्टर राइडर पार्सल लेने पहुँचा, तो महिला ने उसे एक पैकेट थमा दिया और कहा कि भुगतान पहले ही किया जा चुका है। राइडर ने सामान्य प्रक्रिया के तहत पार्सल लिया और डिलीवरी लोकेशन पर पहुँच गया। वहां पहुँचने पर जब उसे कोई रिसीवर (सामान लेने वाला) नहीं मिला, तो उसने महिला को फोन किया। महिला का जवाब सुनकर राइडर के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने फोन पर कहा, “भैया, वह पैकेट किसी को देना नहीं है, उसे बस वहीं कहीं फेंक दीजिए।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Nishad (@karannishadd1)

Strange News: राइडर का छलका दर्द ?

सच्चाई सामने आने पर राइडर ने अपना दुख और नाराजगी एक वीडियो के जरिए साझा की। उसने तंज कसते हुए कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि उसे दूसरों का कूड़ा फेंकने के लिए काम पर रखा जा रहा है। राइडर का यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना को इंस्टाग्राम यूजर @karannishadd1 ने साझा किया है। वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 81 लाख (8.1 Million) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट सेक्शन में महिला की “स्मार्टनेस” और राइडर की “बेबसी” पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़े…आरसीबी की महिला ब्रिगेड ने फिर रचा इतिहास, दूसरी बार बनीं चैंपियन; विराट-अनुष्का ने इस अंदाज़ में दी बधाई