Home » स्पोर्ट्स » आरसीबी की महिला ब्रिगेड ने फिर रचा इतिहास, दूसरी बार बनीं चैंपियन; विराट-अनुष्का ने इस अंदाज़ में दी बधाई

आरसीबी की महिला ब्रिगेड ने फिर रचा इतिहास, दूसरी बार बनीं चैंपियन; विराट-अनुष्का ने इस अंदाज़ में दी बधाई

WPL 2026 Winner: आरसीबी की महिला ब्रिगेड ने फिर रचा इतिहास, दूसरी बार बनीं चैंपियन; विराट-अनुष्का ने इस अंदाज़ में दी बधाई

WPL 2026 Winner: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में एक बार फिर ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ का डंका बजा है। आरसीबी की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार खिताबी जीत अपने नाम कर ली है। साल 2024 में पहली बार ट्रॉफी जीतने वाली इस टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे ही इस लीग की असली क्वीन हैं।

WPL 2026 Winner: मैदान पर बेंगलुरु का दबदबा

फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करते ही आरसीबी के खेमे में जश्न का माहौल छा गया। 2024 की ऐतिहासिक जीत के बाद यह दूसरा मौका है जब बेंगलुरु की टीम ने चमचमाती ट्रॉफी उठाई है। टीम के इस जुझारू प्रदर्शन ने न केवल फैंस का दिल जीता, बल्कि यह भी दिखा दिया कि बेंगलुरु का “ई साला कप नमदे” का सपना अब हकीकत में तब्दील हो चुका है।

 

WPL 2026 Winner: विराट कोहली हुए गदगद, टीम के लिए लिखा खास संदेश

आरसीबी की इस महाविजय पर फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े स्टार और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने खुशी ज़ाहिर की है। टीम की जीत पर गर्व जताते हुए विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा। “हमारी टीम एक बार फिर चैंपियन बन गई है! आरसीबी का परचम हमेशा बुलंद रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया। इस शानदार उपलब्धि पर हम पूरे आरसीबी परिवार को बेहद गर्व है।”

अनुष्का शर्मा ने भी मनाया जश्न

विराट के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी टीम की इस ऐतिहासिक जीत को सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए महिला टीम की सराहना की। अनुष्का ने लिखा, “आरसीबी विमेन ने एक बार फिर कर दिखाया! इतिहास खुद को दोहराता है।”

फैंस के बीच जश्न का माहौल

बेंगलुरु की इस जीत ने सोशल मीडिया पर भी हलचल पैदा कर दी है। वही, अब पुरुष टीम पहली ट्रॉफी जीतने के बाद दूसरी ट्रॉफी जीतने का इंतज़ार कर रही है, वहीं महिला टीम ने दो बार खिताब जीतकर फ्रेंचाइजी का मान बढ़ाया है। स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ सिर्फ ‘RCB-RCB’ की गूँज सुनाई दे रही है।

ये भी पढ़े…हिंदू से मुस्लिम बनी ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित?, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप