Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » शादी रचाकर फरार हुआ होटल हमला का मुख्य आरोपी, यूपी पुलिस की टीम के सामने से निकला

शादी रचाकर फरार हुआ होटल हमला का मुख्य आरोपी, यूपी पुलिस की टीम के सामने से निकला

Up news: उत्तर प्रदेश पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शाहजहांपुर में भाजपा नेता के होटल पर हुए हमले का मुख्य आरोपी अक्षय कदम महाराष्ट्र के सतारा जिले में खुलेआम शादी रचाकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की शादी के समय उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद थी, लेकिन फिर भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि अक्षय कदम ने सतारा के एक विवाह भवन परिसर में शादी की। आरोपी का शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने किया जल्द गिरफ्तारी का दावा

इस पूरे मामले पर शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है और पुलिस की टीम महाराष्ट्र में तैनात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Up news: पांच में से दो आरोपी जेल भेजे गए

एसपी ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ स्थित होटल में हुई मारपीट के मामले में कुल पांच आरोपी हैं। इनमें से दो को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अक्षय कदम समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, सतारा में छापा पड़ने से पहले ही आरोपी वहां से निकल गया।

19 दिसंबर की रात हुई थी हिंसक वारदात

Up news: घटना 19 दिसंबर की रात की है, जब अक्षय कदम और उसके साथियों ने होटल में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि आरोपियों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी अभद्रता की और एक गार्ड को जबरन कार में डालने की कोशिश की। अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी, तो फिर मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से कैसे बच निकला।

 

यह भी पढे़: 7 फरवरी को कैब सेवाएं ठप रहने की आशंका, Uber-Ola-Rapido ड्राइवरों का देशव्यापी ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments