ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » मॉस्को में रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ पर हमला, कई गोलियां लगने से गंभीर घायल

मॉस्को में रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ पर हमला, कई गोलियां लगने से गंभीर घायल

रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावर ने लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मॉस्को में कई गोलियां मारी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस तरह का हमला रूसी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अलेक्सेयेव खुफिया और विशेष सैन्य अभियानों से सीधे जुड़े रहे हैं।

Russia news: रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावर ने लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मॉस्को में कई गोलियां मारी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रूसी जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अलेक्सेयेव को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पेट्रेंको के मुताबिक, हमला किसने और क्यों किया, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अलेक्सेयेव वर्ष 2011 से रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी में पहले डिप्टी प्रमुख के तौर पर कार्यरत हैं।

अपार्टमेंट के पास हुआ हमला, हमलावर फरार

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला जनरल अलेक्सेयेव के अपार्टमेंट बिल्डिंग के लिफ्ट हॉल या प्रवेश द्वार के पास हुआ। कुछ सूत्रों का दावा है कि उनके पीठ में तीन से ज्यादा गोलियां मारी गईं, जबकि अन्य रिपोर्टों में छह गोलियों का जिक्र है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

Russia news: रूस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जा चुके हैं अलेक्सेयेव

लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को साल 2017 में रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘हीरो ऑफ रशिया’ से सम्मानित किया गया था। उन्हें रूसी सैन्य खुफिया तंत्र का एक अहम स्तंभ माना जाता है और वह कई संवेदनशील अभियानों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। हमले को लेकर यह अफवाह भी सामने आई है कि हमलावर महिला हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रूस के लिए बड़ा सुरक्षा झटका

Russia news: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस तरह का हमला रूसी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अलेक्सेयेव खुफिया और विशेष सैन्य अभियानों से सीधे जुड़े रहे हैं। वर्ष 2023 में वैगनर विद्रोह के दौरान भी उन्होंने वैगनर लड़ाकों से विद्रोह खत्म करने की अपील की थी। फिलहाल, किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। रूसी अधिकारियों ने जांच तेज करने और दोषियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

 

यह भी पढे़: योगी सरकार ने 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल