ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » पीएम मोदी पहुंचे मलेशिया, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

पीएम मोदी पहुंचे मलेशिया, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

PM Modi Malaysia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया पहुंच गए। कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने स्वयं उनकी अगवानी की। पीएम मोदी 7 और 8 फरवरी तक मलेशिया में रहेंगे, जहां वे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने को लेकर उच्चस्तरीय वार्ताएं करेंगे।

एयरपोर्ट पर गर्मजोशी भरा स्वागत

मलेशिया पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कुआलालंपुर में लैंड किया। एयरपोर्ट पर मेरे मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से प्रसन्न हूं। हमारी बातचीत और भारत-मलेशिया के मित्रवत संबंधों को और सुदृढ़ करने को लेकर उत्सुक हूं।”

PM Modi Malaysia visit: भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह

पीएम मोदी के आगमन को लेकर मलेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। उनके स्वागत के लिए शास्त्रीय और लोकनृत्य की विशेष प्रस्तुतियों की योजना बनाई गई है।

800 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति

भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़े लोग मिलकर ‘अनेकता में एकता’ का संदेश देंगे। करीब 800 कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कई कलाकारों ने कहा कि वे बीते कई हफ्तों से इसके लिए अभ्यास कर रहे हैं।

PM Modi Malaysia visit: प्रवासी भारतीयों के लिए भावनात्मक क्षण

भारतीय समुदाय के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से विदेश की धरती पर मिलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि उन्हें प्रधानमंत्री से मुलाकात करने और फोटो खिंचवाने का अवसर मिलेगा।

भारत-मलेशिया संबंधों को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-मलेशिया संबंधों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान वे द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को लेकर मलेशियाई नेतृत्व से चर्चा करेंगे। साथ ही भारतीय समुदाय और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

ये भी पढ़े… भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: डेयरी सेक्टर पूरी तरह बाहर, कई उत्पादों का जीरो ड्यूटी पर निर्यात होगा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल