ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » विदेश दौरा: पीएम मोदी ने मलेशिया में पीएम अनवर इब्राहिम से की अहम वार्ता

विदेश दौरा: पीएम मोदी ने मलेशिया में पीएम अनवर इब्राहिम से की अहम वार्ता

PM Modi–Anwar Ibrahim talks: मलेशिया के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत–मलेशिया संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और स्किल डेवलपमेंट जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी पर विस्तार से चर्चा की।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने जताई सहयोग बढ़ाने की इच्छा

प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि मलेशिया सभी क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने का इच्छुक है। उन्होंने इस यात्रा को व्यक्तिगत रूप से भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कुछ अहम मुद्दों पर भविष्य में और विचार किया जाना है।

PM Modi–Anwar Ibrahim talks: स्वागत के लिए मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मलेशिया में उनका स्वागत बेहद शानदार और यादगार रहा। उन्होंने कहा कि कुछ ही घंटों में मलेशिया की संस्कृति और जीवनशैली को जिस खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया, वह हमेशा याद रहेगा। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मित्रता की गहराई और मजबूती को भी रेखांकित किया।

भारत–मलेशिया संबंधों में आई नई गति

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत और मलेशिया के संबंधों में उल्लेखनीय गति और गहराई आई है। कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग में दोनों देश अहम साझेदार बनकर उभरे हैं। इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है।

PM Modi–Anwar Ibrahim talks: प्रवासी भारतीय हैं संबंधों की असली ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों की असली ताकत पीपल-टू-पीपल टाई है। लगभग 30 लाख भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिक भारत और मलेशिया के बीच ‘लिविंग ब्रिज’ की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में डायस्पोरा से हुई मुलाकात को भी विशेष अनुभव बताया।

आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। भारत और मलेशिया की समृद्धि एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और दोनों देश मिलकर संबंधों को नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

PM Modi–Anwar Ibrahim talks: सहयोग को नई ऊंचाई देने का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस यात्रा का मूल संदेश स्पष्ट है कि भारत, मलेशिया के साथ हर क्षेत्र में सहयोग को विस्तार और मजबूती देना चाहता है। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और उनकी टीम का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े… जीत से आगाज़! टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रन से हराया

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल