Aligarh Eve Teasing: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शोहदे को बीच सड़क पर पकड़कर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। मामला सासनी गेट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक युवती को लगातार परेशान कर रहा था और ‘बाबू-सोना’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर फब्तियां कसता था। रविवार को जब उसने हद पार की, तो युवती ने खुद मोर्चा संभाल लिया।
कई दिनों से कर रहा था पीछा
बताया जा रहा है कि बाबरी मंडी इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय युवती खाई डोरा क्षेत्र में नौकरी करती है। मोहम्मद इरफान नाम का युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने परिवार को भी दी थी। रविवार को युवती के पिता एहतियातन उसके पीछे-पीछे चल रहे थे।
Aligarh Eve Teasing: बीच सड़क पर हाथ पकड़कर की छेड़छाड़
जयगंज पोस्ट ऑफिस के पास आरोपी युवक ने युवती को ‘बाबू-सोना’ कहकर छेड़छाड़ शुरू कर दी और हाथ पकड़ लिया। इसके बाद युवती का गुस्सा फूट पड़ा और उसने चप्पलों से युवक की पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Aligarh Eve Teasing: आरोपी पुलिस के हवाले
युवती के पिता और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती और हिंदूवादी संगठनों के लोग भी थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का सख्त संदेश
Aligarh Eve Teasing: पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ₹100 करोड़ की साइबर ठगी, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार







