ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Amit Shah: 31 मार्च से पहले छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म: अमित शाह

Amit Shah: 31 मार्च से पहले छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म: अमित शाह

Amit Shah

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद 31 मार्च से पहले पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रविवार को रायपुर में उन्होंने राज्य सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त रणनीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

सुरक्षा रणनीति से मिली बड़ी सफलता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि सुरक्षा-केंद्रित रणनीति, मजबूत आधारभूत संरचना, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई और प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के कारण नक्सलवाद तेजी से कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सली हिंसा का गढ़ रहा छत्तीसगढ़ अब विकास का पर्याय बन चुका है।

Amit Shah: डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति

अमित शाह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत छत्तीसगढ़ के युवा खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी संजो रहे हैं। उन्होंने रायपुर में विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की और सरकार के प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में कांग्रेस पर हमला

इसके बाद अमित शाह ‘ऑर्गनाइजर’ पत्रिका द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव “छत्तीसगढ़ 25: शिफ्टिंग द लेंस” में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के लिए आंदोलन हो रहे थे, तब कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार और यूपीए शासन के दौरान राज्यों के पुनर्गठन का उदाहरण भी दिया।

ये भी पढ़ें…बाबू-सोना कहकर छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को युवती ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल