ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » कान्स में तालियां बटोरने वाली अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ 3 साल बाद ओटीटी पर देगी दस्तक

कान्स में तालियां बटोरने वाली अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ 3 साल बाद ओटीटी पर देगी दस्तक

अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जबरदस्त सराहना मिली थी। साल 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने करीब 7 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। कान्स में मिली सफलता के बाद ‘कैनेडी’ को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाया गया। फिल्म को सिडनी फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया, जहां दर्शकों ने इसकी कहानी के साथ-साथ सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर की खास तौर पर तारीफ की।

Entertainment news: अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जबरदस्त सराहना मिली थी। साल 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने करीब 7 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। हालांकि, इतनी तारीफों के बावजूद यह फिल्म भारत में थिएटर रिलीज नहीं हो सकी थी। अब लगभग 3 साल बाद ‘कैनेडी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म 20 फरवरी को ZEE5 पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म की तस्वीरें साझा करते हुए दी है।

राहुल भट्ट और सनी लियोन लीड रोल में

‘कैनेडी’ को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा मेघा वर्मन और आमिर दालवी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म साल 2023 में ही बनकर तैयार हो गई थी और इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसमें एक डार्क और दमदार कहानी की झलक देखने को मिली थी। लेकिन किसी वजह से यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई। अब दर्शक इसे सीधे ओटीटी पर देख पाएंगे।

Entertainment news: क्या है ‘कैनेडी’ की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे पूर्व पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मृत घोषित कर दिया गया है। लेकिन वह अंडरग्राउंड होकर अपराध, भ्रष्टाचार और क्राइम की दुनिया में सक्रिय रहता है। फिल्म के नाम के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। IMDb ट्रिविया के मुताबिक, ‘कैनेडी’ नाम तमिल अभिनेता विक्रम के असली नाम कैनेडी जॉन विक्टर से प्रेरित है। अनुराग कश्यप इस फिल्म के जरिए अपने पुराने, निडर और रॉ अंदाज में वापसी करते नजर आते हैं।

फिल्म फेस्टिवल्स में किया शानदार प्रदर्शन

Entertainment news: कान्स में मिली सफलता के बाद ‘कैनेडी’ को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाया गया। फिल्म को सिडनी फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया, जहां दर्शकों ने इसकी कहानी के साथ-साथ सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर की खास तौर पर तारीफ की। भारत में भी फिल्म को जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया, जहां दर्शकों को बड़े पर्दे पर इसे देखने का मौका मिला। यहां भी फिल्म को खूब सराहना मिली और अनुराग कश्यप की बेबाक स्टाइल एक बार फिर चर्चा में रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराही जा चुकी ‘कैनेडी’ भारतीय ओटीटी दर्शकों पर कितना असर छोड़ पाती है। इसका जवाब 20 फरवरी को मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें: धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद बना हत्या की वजह, रिकवरी एजेंट की फ्लैट में हत्या

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल