Home » राष्ट्रीय » राहुल गांधी संविधान विरोधी, संसद का समय कर रहे बर्बाद: मनोज तिवारी

राहुल गांधी संविधान विरोधी, संसद का समय कर रहे बर्बाद: मनोज तिवारी

Manoj Tiwari

Manoj Tiwari: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि संसद जैसे महत्वपूर्ण मंच पर विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। तिवारी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव और नरवणे संस्मरण विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप

मनोज तिवारी ने कहा कि संसद का हर सेकंड देश के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन विपक्ष का आचरण सत्र को प्रभावित कर रहा है। उनके मुताबिक, राहुल गांधी नियमों का पालन नहीं करते और अपनी जिद के कारण अपनी ही पार्टी को नुकसान पहुंचा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ओम बिरला जैसे सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर संसद का समय बर्बाद किया जा रहा है, जिसे देश की जनता देख रही है।

Manoj Tiwari: नरवणे संस्मरण विवाद पर सवाल

नरवणे संस्मरण को लेकर तिवारी ने कहा कि जिस किताब का प्रकाशन अभी हुआ ही नहीं है, उस पर लगातार बयानबाजी करना गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने इसे राहुल गांधी की कार्यशैली का उदाहरण बताते हुए कहा कि बिना तथ्य सामने आए आरोप लगाना उचित नहीं है।

फेक न्यूज और ‘अर्बन नक्सल’ व्यवहार का आरोप

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर फेक न्यूज फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ही गलत सूचनाएं फैलाएंगे, तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। तिवारी ने इसे ‘अर्बन नक्सल’ जैसा व्यवहार बताते हुए कहा कि ऐसे रवैये का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी।