Breaking News
Home » Uncategorized » करन चनाना और अनीता डैंग भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, 123.85 करोड़ की संपत्ति जब्त

करन चनाना और अनीता डैंग भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, 123.85 करोड़ की संपत्ति जब्त

Amira foods Scam: राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष PMLA/FEOA अदालत ने 6 फरवरी 2026 को बड़ा फैसला सुनाते हुए अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर करन ए. चनाना और कंपनी की होल टाइम डायरेक्टर अनीता डैंग को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। अदालत ने दोनों और उनसे जुड़ी कंपनियों की करीब 123.85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया है। यह कार्रवाई फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट, 2018 के तहत की गई है।

ED की याचिका पर कोर्ट का फैसला

यह फैसला प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस की याचिका पर आया है। ED ने कोर्ट से मांग की थी कि दोनों को आर्थिक अपराध कर देश से फरार होने के कारण भगोड़ा घोषित किया जाए। इसी बीच इंटरपोल ने भी ED के अनुरोध पर करन चनाना के खिलाफ सिल्वर नोटिस जारी किया है, जिससे उनकी विदेशी संपत्तियों का पता लगाकर उन्हें फ्रीज़ किया जा सके।

Amira foods Scam: क्या हैं आरोप?

यह पूरा मामला CBI की FIR से शुरू हुआ था। आरोप है कि अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रमोटरों ने बैंकों से लिए गए लोन में गड़बड़ी की, फंड डायवर्जन किया और धोखाधड़ी की। इस वजह से कनारा बैंक की अगुवाई वाले बैंक कंसोर्टियम को करीब 1201.85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अमीरा फूड्स ग्रुप पैक्ड फूड, खासकर बासमती चावल के कारोबार से जुड़ा था।

Amira foods Scam: 1201.85 करोड़ का लोन बना NPA

ED की जांच में सामने आया कि कंपनी ने करीब 1201.85 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जो 2017 में NPA घोषित हो गया। जांच के दौरान 21 व्यक्तियों और कंपनियों की भूमिका सामने आई है। ED अब तक इस मामले में 131.51 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है, जिसे संबंधित प्राधिकरण से मंजूरी भी मिल चुकी है।

कहां छिपे हैं आरोपी?

Amira foods Scam: जांच एजेंसी के मुताबिक, करन चनाना और अनीता डैंग भारत छोड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि करन चनाना यूके और अनीता डैंग यूएई में रह रही हैं। दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और लुक-आउट सर्कुलर जारी हैं। ED अब भी देश और विदेश में उनकी और उनके परिवार से जुड़ी संपत्तियों की तलाश में जुटी है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस का ASI 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा