ख़बर का असर

Home » बिहार » तेज प्रताप यादव: सीएम नीतीश कुमार की बुद्धि पूरी तरह से असफल हो चुकी है

तेज प्रताप यादव: सीएम नीतीश कुमार की बुद्धि पूरी तरह से असफल हो चुकी है

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लड़की वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बुद्धि पूरी तरह से असफल हो चुकी है। तेज प्रताप यादव ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की कि षड्यंत्र तो होता ही है, जैसा हमारे साथ हुआ था। सभी लोगों के साथ षड्यंत्र हो रहा है जो लगातार जारी रहता है।

Nitish kumar: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लड़की वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बुद्धि पूरी तरह से असफल हो चुकी है। पटना में तेज प्रताप यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लोग अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारते हैं। लोग अपनी छाप खुद छोड़ते हैं। वे क्या कहते हैं और क्या नहीं, यह सब देख रहे हैं। मुख्यमंत्री अब हंसी का विषय बन चुके हैं, और यह पूरे देश में चर्चा का विषय है।

Nitish kumar: ज़ख्म भरने में लगता है समय

उन्होंने बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अनुपस्थित रहने पर कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे परेशान हैं। जख्म भरने में समय लगता है, इसलिए जब तबीयत खराब होती है तो व्यक्ति उपस्थित नहीं हो पाता। महाशिवरात्रि को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम महादेव के भक्त हैं। तेज प्रताप यादव ने वंदे मातरम पर सरकार की गाइडलाइंस के बारे में कहा कि जैसे हम तिरंगा लहराते हैं और जन मन गण गाते हैं, सभी खड़े होते हैं। वंदे मातरम का भी सम्मान होना चाहिए। वंदे मातरम और भारत माता की जय कहनी चाहिए। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के एसआईआर और यूजीसी को लेकर दिए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह क्या कह रही हैं या नहीं, यह महत्वपूर्ण नहीं है।

सरकार को संज्ञान लेने की आवश्यकता

Nitish kumar: तेज प्रताप यादव ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की कि षड्यंत्र तो होता ही है, जैसा हमारे साथ हुआ था। सभी लोगों के साथ षड्यंत्र हो रहा है जो लगातार जारी रहता है। हमारे साथ ऐसा हुआ तो हमने अलग पार्टी बनाई और अब अपना काम कर रहे हैं। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने अभिनेता राजपाल यादव को आर्थिक सहायता देने के बारे में कहा कि दुख की घड़ी में सभी को मदद करनी चाहिए, सिर्फ कलाकारों की नहीं बल्कि हर जरूरतमंद की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हमने भी मदद की है और सोनू सूद से भी हमारी बात हुई थी। हमारे एक मित्र राव इंद्रजीत ने भी मदद करने का प्रयास किया है। मदद शुरू होने के बाद सभी ने सहयोग देना शुरू कर दिया, क्योंकि राजपाल यादव से हमारा पुराना संपर्क रहा है।

 

Written by: Yamini yadav

 

ये भी पढ़े: राहुल गांधी पर एक्शन की मांग तेज, निशिकांत दुबे ने स्पीकर को लिखा पत्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल